Articles by "सिटी"
Showing posts with label सिटी. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बीते 24 मार्च से महाकाल युवा संगठन द्वारा लॉक डाउन में असहायों की सेवा में निस्वार्थ लगे है। वही संगठन की ओर से लगातार आज 41 दिनों से वैश्विक महामारी में बेसहारों, मजदूरों, असहाय लोगों के बीच राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।






https://youtu.be/PFdChpQjwpw




ऋषिकेश कुमार ने बताया कि राहत कार्य में रात्रि भोजन का वितरण पटना साहिब स्टेशन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, नेशनल हाईवे 30, मीठापुर बस स्टैंड, अगमकुआं मलिन बस्ती समेत फुटपाथ पर लोगों के बीच किया गया और यह कार्य प्रतिदिन व निरंतर जारी रहेगा। साथ ही संगठन द्वारा मलिन बस्तियों में रहने वाले अब तक गरीब परिवारों के बीच राशन सामग्री भी वितरण किया। वहीं अब तक 12300 फुट पैकेट और 250 राशन किट का वितरण किया जा चुका है। जबकि संगठन के द्वारा हर रोज बेजुबान जानवर और लावारिस पशुओं के लिए भी भोजन की व्यवस्था जारी है।









इतना ही नही, भोजन वितरण के साथ झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले एवं फुटपाथ पर आने वाले लोगों के बीच मास्क का वितरण कर उन्हें कोरोना से बचाव के लिए भी जागरूक भी किया जा रहा है। इस कार्य में ऋषिकेश कुमार कन्हैया पटेल शंभू सैगल, विजय कुणाल, राज अभिनव, करण कुमार, शेखर कुमार, सन्नी यादव, विशाल ठाकुर, करण पटेल सहित अन्य लोग शामिल थे।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मजदूर दिवस के अवसर पर मानस पथ स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड 60 के पार्षद शोभा देवी और पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने निगम के पांच मजदूरों को माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा से सम्मानित किया। साथ ही सभी को गमछा और राशन सामग्री भी भेंट की।






https://youtu.be/bdpAv5OFpTU




मौके पर पार्षद महोदया ने कहा कि जिस तरह से मजदूर भाई मेहनत एवं मजदूरी करके बड़े से बड़े लक्ष्य को आसानी से पा कर लेते हैं। आज उन्हें सम्मानित कर के मुझे गर्वान्वित महसूस हो रहा है।









वहीं पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने मजदूर दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि बिहार के मजदूर भाई देश में ही नहीं, दुनिया में भी जाने जाते हैं। इस मौके पर भाई बलेश्वर मलिक, राजा मलिक शंकर मलिक, मो• सेराज, चमेली देवी ने भी सम्मान पाकर खुशी का इजहार किया।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मजदूर दिवस के मौके पर मीना बाजार स्थित पटना नगर निगम सिटी अंचल कार्यालय में मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन की गई। इस मौके पर अंचल कार्यालय के कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निगम के सफाई मजदूरों को माला पहनाकर सम्मानित किया।





कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह




साथ ही मजदूरों का हौसला अफजाई करते हुए कोरोना संकट में उनके द्वारा किए जा रहे साहसिक कार्यों के लिए उन्हें बधाई भी दी।









इस मौके पर पटना नगर निगम सिटी अंचल कार्यालय के कार्यपालक पदाधिकारी का कहना था कि कोरोना संकट में नगर निगम के मजदूर पूरी तन्मयता और इमानदारी से अपने कामों में जुटे हैं, जिनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। 34 वें दिन भी मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा महामारी करोना को देखते हुए पटना सिटी सहित पटना के विभिन्न क्षेत्रों में 700 भोजन का पैकेट वितरण किया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था वरिष्ठ समाजसेवी ललित अग्रवाल स्वस्तिक सत्तू के तरफ से की गई थी।









आज भोजन पैकेट वितरण श्री गुरु गोविंद सिंह पथ, पटना साहिब स्टेशन, मोर्चा रोड, हाजीगंज, कंगन घाट, अशोक राजपथ नवा बहादुर रोड राजेंद्र नगर, स्टेशन रोड, गांधी मैदान आदि इलाकों में की गई। साथ ही मुरारका कंपाउंड में भी 300 लोगों को भोजन वितरण किया गया।






https://youtu.be/rr--ForJDeA




आज के कार्यक्रम में संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, प्रदीप केडिया, राजेश देवड़ा सुभाष पोद्दार, लल्लू बागला, आशीष जोनी, संजय झुनझुनवाला, अशोक कसेरा, अनूप पोद्दार आदि सक्रिय थे।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आम आदमी पार्टी बिहार की ओर से आज पुनः पटना सिटी के पानी टंकी, मितन घाट, सीता मंदिर, सीढ़ी घाट क्षेत्र के सैंकड़ों गरीब परिवारों के बीच राशन सामग्री वितरित किया।









मौके पर मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गरीब परिवारों को चिन्हित पार्टी कार्यकर्ता के द्वारा एक दिन कूपन बांट देते हैं। जिसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करते हुए राशन सामग्री का वितरण की गई। साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार का यह अभियान पटना जिले के सभी विधानसभाओं के साथ ही साथ बिहार के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।






https://youtu.be/MPUTT43jYbw




आज के कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में पटना साहिब विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रोहित सिंह, विधानसभा मीडिया प्रभारी प्रकाश सिन्हा, मुकेश महतो, गोपी ने सक्रियता से योगदान किया।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। देशव्यापी लॉक डाउन में राज्य सरकार और पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि के आदेश के विपरीत जाकर पटना सिटी के प्राइवेट स्कूलों द्वारा छात्रों और उनके अभिभावकों को अनावश्यक रूप से फीस जमा कराने को लेकर दबाव बना रहे है। वही इसको लेकर कई अभिभावकों में आक्रोश देखा गया। अभिभावकों का कहना है कि इस लॉक डॉउन के अवधि में हम लोगों को परिवार चलाना तक मुश्किल हो रहा है तो ऐसे में हम स्कूल की फीस कैसे जमा कर पाएंगे।









इसको देखते हुए राज्य सरकार और पटना के डीएम ने आदेश जारी कर सभी स्कूलों को कहा था कि स्कूल की फीस को लेकर किसी अभिभावकों पर दबाव ना बना सकेंगे। फिर भी इसके बावजूद स्कूल प्रशासन फीस जमा करने को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं।






https://youtu.be/MPUTT43jYbw




इस संदर्भ में आज ऑल इंडिया स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में एक प्रतिनिधि मंडल पटना सिटी एसडीओ राजेश रौशन को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे पटना सिटी के स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल फीस जमा कराने को लेकर अभिभावकों पर बनाए जा रहे दबाव पर रोक लगाने के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही मौके पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश संजय कुमार और अरुण चंद्रवंशी ने एसडीओ से आग्रह करते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।