Articles by "आप"
Showing posts with label आप. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आम आदमी पार्टी बिहार की ओर से आज पुनः पटना सिटी के पानी टंकी, मितन घाट, सीता मंदिर, सीढ़ी घाट क्षेत्र के सैंकड़ों गरीब परिवारों के बीच राशन सामग्री वितरित किया।









मौके पर मौजूद प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गरीब परिवारों को चिन्हित पार्टी कार्यकर्ता के द्वारा एक दिन कूपन बांट देते हैं। जिसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करते हुए राशन सामग्री का वितरण की गई। साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार का यह अभियान पटना जिले के सभी विधानसभाओं के साथ ही साथ बिहार के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं के सहयोग से जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में चलाया जा रहा है।






https://youtu.be/MPUTT43jYbw




आज के कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में पटना साहिब विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक यादव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी रोहित सिंह, विधानसभा मीडिया प्रभारी प्रकाश सिन्हा, मुकेश महतो, गोपी ने सक्रियता से योगदान किया।