Articles by "सेवा"
Showing posts with label सेवा. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बीते 24 मार्च से महाकाल युवा संगठन द्वारा लॉक डाउन में असहायों की सेवा में निस्वार्थ लगे है। वही संगठन की ओर से लगातार आज 41 दिनों से वैश्विक महामारी में बेसहारों, मजदूरों, असहाय लोगों के बीच राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है।






https://youtu.be/PFdChpQjwpw




ऋषिकेश कुमार ने बताया कि राहत कार्य में रात्रि भोजन का वितरण पटना साहिब स्टेशन, राजेंद्र नगर टर्मिनल, नेशनल हाईवे 30, मीठापुर बस स्टैंड, अगमकुआं मलिन बस्ती समेत फुटपाथ पर लोगों के बीच किया गया और यह कार्य प्रतिदिन व निरंतर जारी रहेगा। साथ ही संगठन द्वारा मलिन बस्तियों में रहने वाले अब तक गरीब परिवारों के बीच राशन सामग्री भी वितरण किया। वहीं अब तक 12300 फुट पैकेट और 250 राशन किट का वितरण किया जा चुका है। जबकि संगठन के द्वारा हर रोज बेजुबान जानवर और लावारिस पशुओं के लिए भी भोजन की व्यवस्था जारी है।









इतना ही नही, भोजन वितरण के साथ झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले एवं फुटपाथ पर आने वाले लोगों के बीच मास्क का वितरण कर उन्हें कोरोना से बचाव के लिए भी जागरूक भी किया जा रहा है। इस कार्य में ऋषिकेश कुमार कन्हैया पटेल शंभू सैगल, विजय कुणाल, राज अभिनव, करण कुमार, शेखर कुमार, सन्नी यादव, विशाल ठाकुर, करण पटेल सहित अन्य लोग शामिल थे।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। 34 वें दिन भी मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा महामारी करोना को देखते हुए पटना सिटी सहित पटना के विभिन्न क्षेत्रों में 700 भोजन का पैकेट वितरण किया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था वरिष्ठ समाजसेवी ललित अग्रवाल स्वस्तिक सत्तू के तरफ से की गई थी।









आज भोजन पैकेट वितरण श्री गुरु गोविंद सिंह पथ, पटना साहिब स्टेशन, मोर्चा रोड, हाजीगंज, कंगन घाट, अशोक राजपथ नवा बहादुर रोड राजेंद्र नगर, स्टेशन रोड, गांधी मैदान आदि इलाकों में की गई। साथ ही मुरारका कंपाउंड में भी 300 लोगों को भोजन वितरण किया गया।






https://youtu.be/rr--ForJDeA




आज के कार्यक्रम में संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, प्रदीप केडिया, राजेश देवड़ा सुभाष पोद्दार, लल्लू बागला, आशीष जोनी, संजय झुनझुनवाला, अशोक कसेरा, अनूप पोद्दार आदि सक्रिय थे।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा संसार में आई महामारी करोना को देखते हुए आज 32 में दिन भी 580 पैकेट भोजन का वितरण किया गया।






https://youtu.be/rr--ForJDeA




समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि पटना सिटी के वरिष्ठ समाजसेवी महादेव प्रसाद, मसूरगंज के द्वारा आज की व्यवस्था प्रदान की गई। आज भोजन पैकेट का वितरण अशोक राजपथ, महात्मा गांधी सेतु, एनएच-30, राजेंद्र नगर, पटना जंक्शन, गांधी मैदान, लोदी कटरा सहित अन्य इलाकों में किया गया।









इस अवसर पर संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, राजेश देवड़ा, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, सुभाष पोदार, राजु सुलतानियाँ, पप्पू जालान, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, अशोक कसेरा आदि सक्रिय थे।