Articles by "एसडीओ"
Showing posts with label एसडीओ. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। जन संघर्ष मोर्चा के माध्यम से आज एक शिष्टमंडल ने पटना सिटी एसडीओ राजेश रौशन से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। जिस दौरान शिष्टमंडल ने एसडीओ को ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि देशव्यापी लॉक डाउन में कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल विद्युत उपभोक्ताओं के समक्ष फिक्स चार्ज भुगतान करना बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही हैं।






https://youtu.be/XotJPLU4xKM




जिससे बंद पड़े प्रतिष्ठान, छोटे-छोटे कल कारखाने, छोटे छोटे दुकानदार को फिक्स चार्ज की राशि भुगतान करने में अक्षम हैं। जहां एक तरफ उन छोटे लोगों के बीच खाने के लाले पड़े हैं तो वही फिक्स चार्ज एक बड़ी मुसीबत लेकर आया है, जिससे आमजन त्रस्त है।









साथ ही कहा कि उपरोक्त मांग के समर्थन में हमलोग महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश इत्यादि राज्यों में फिक्स चार्ज पूर्व में ही माफ किए गए हैं। जिसकी छाया प्रति भी शिष्टमंडल ने मांग पत्र के साथ सलंग्न की हैं तथा एसडीओ से मांग करते हुए कहा कि हम चाहेंगे कि जनहित से जुड़ी इस मांग को बिहार सरकार के संज्ञान में लाएं।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। देशव्यापी लॉक डाउन में राज्य सरकार और पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि के आदेश के विपरीत जाकर पटना सिटी के प्राइवेट स्कूलों द्वारा छात्रों और उनके अभिभावकों को अनावश्यक रूप से फीस जमा कराने को लेकर दबाव बना रहे है। वही इसको लेकर कई अभिभावकों में आक्रोश देखा गया। अभिभावकों का कहना है कि इस लॉक डॉउन के अवधि में हम लोगों को परिवार चलाना तक मुश्किल हो रहा है तो ऐसे में हम स्कूल की फीस कैसे जमा कर पाएंगे।









इसको देखते हुए राज्य सरकार और पटना के डीएम ने आदेश जारी कर सभी स्कूलों को कहा था कि स्कूल की फीस को लेकर किसी अभिभावकों पर दबाव ना बना सकेंगे। फिर भी इसके बावजूद स्कूल प्रशासन फीस जमा करने को लेकर लगातार दबाव बना रहे हैं।






https://youtu.be/MPUTT43jYbw




इस संदर्भ में आज ऑल इंडिया स्कूल पेरेंट्स एसोसिएशन के तत्वाधान में एक प्रतिनिधि मंडल पटना सिटी एसडीओ राजेश रौशन को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे पटना सिटी के स्कूल प्रबंधन द्वारा स्कूल फीस जमा कराने को लेकर अभिभावकों पर बनाए जा रहे दबाव पर रोक लगाने के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया। साथ ही मौके पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश संजय कुमार और अरुण चंद्रवंशी ने एसडीओ से आग्रह करते हुए कहा कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।