Articles by "बिहार फंसे बच्चे"
Showing posts with label बिहार फंसे बच्चे. Show all posts

सेंट्रल डेस्क, न्यूज़ सिटी। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में फँसे हुए बिहार के विभिन्न जिलों के 181 बच्चे सहित अभिभावकों ने लंबी संघर्ष के बाद उन्हें अपने गृह राज्य बिहार आने के लिए राज्य व सरकार ने सहमति बनाते हुए हरि झंडी दिखा दी है। वही मामले में समाजसेवी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार के प्रधान सचिव अमृत प्रत्यय और आंध्र प्रदेश के कमर्शियल टैक्स कमिश्नर पीयूष कुमार के पहल पर कृष्णा जिले के जिलाधिकारी ने बीते 03 मई को सभी बच्चों सहित अभिभावकों को बिहार आने की अनुमति दे दी है। इसके लिए कृष्णा जिले के जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को बिहार पहुंचाने को लेकर 7 बसों का परमिशन दिया है जबकि विजयवाड़ा से बिहार आने के लिए प्रति बच्चों पर बसों मालिकों द्वारा ₹8500 किराया लिए जाने की बात कहा।





समाजसेवी अमरेंद्र कुमार




देशव्यापी लॉक डाउन में भी विजयवाड़ा में फंसे 181 बच्चों और अभिभावकों को घर वापसी को लेकर सरकार द्वारा अनुमति मिलने पर केंद्र सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, बिहार सरकार और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि इनके प्रयास से ही यह संभव हो सका है।






https://youtu.be/etJG_pwbG9E




वही घर वापसी की अनुमति मिलने पर अभी कुमार, हर्ष राज, पप्पू कुमार, सन्नी कुमार, एम एस धोनी, राहुल राज, अंशु कुमार, शुभम कुमार सहित सैकड़ों बच्चों एवं अभिभावक सत्येंद्र कुमार, मिथिलेश कुमार, टूंडल सिंह उर्फ संजीव में काफी उत्साह देखने को मिला।





इसे भी देखे। https://bit.ly/3aa0KLb





लॉक डाउन में फंसे छात्रों ने कहा कि हम बीते 40 दिनों से लॉक डाउन की अवधि में विजयवाड़ा के कृष्णा जिला स्थित श्री विश्वशांति स्कूल में अपने माता-पिता से दूर थे। जिन कारणों से हमारा मानसिक तनाव बढ़ता ही जा रहा था। लेकिन आज हमें घर जाने के अवसर सरकार के द्वारा मिली तो मुझे काफी खुशी महसूस हुई। मैं सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी परेशानी को साझा किया था। जिसके बाद " न्यूज सिटी " न्यूज़ चैनल ने हमारे परेशानी को साझा करते हुए सरकार को रूबरू कराई थी। जिसका परिणाम आज हमें मिल गया है और हम सभी घर वापसी की ओर जा रहे है। इसके लिए मैं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं।





Please subscribe our news portal www.newscity.co.in