Articles by "ARREST"
Showing posts with label ARREST. Show all posts

नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की देर रात छह वर्ष से फरार हत्या का नामजद अभियुक्त कुणाल राम को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि कुणाल कुमार मिठू ठाकुर के हत्या में नामजद अभियुक्त था और पिछले छह साल से फरार था।






https://youtu.be/uUqrCA8kTY8




उस पर नौबतपुर थाना में कांड संख्या 314/14 दर्ज है।



पटना (न्यूज सिटी)। पटना में डीआरआई की टीम को बड़ी सफलता मिली है। जहां टीम ने दीदारगंज से भारी मात्रा में गांजा से लदा ट्रक जब्त किया है।






https://youtu.be/PFdChpQjwpw




मिली जानकारी के अनुसार, दीदारगंज थाना क्षेत्र में संघन जांच कर रही डीआरआई की टीम ने ट्रक पर लादे 436 किलो गांजा बरामद की है। जिसकी कीमत तकरीबन 60 लाख रूपये से अधिक आंकी जा रही है। वही मामले में टीम ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।









बता दे की कोविड-19 को लेकर देशव्यापी लॉक डाउन हैं। इसके तहत सरकार द्वारा सीमित दायरे में अनिवार्य सेवा के लिए बड़ी गाड़ियों के परिचालन की अनुमति दी हैं। इसी का फायदा उठाकर तस्कर बेखौफ गंजा की तस्करी एक ट्रक से कर रहे थे।