पटना (न्यूज़ सिटी)। युवा जनता दल (यू) पटना जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के सलाहकार समिति के सदस्य सुनील कुमार ‘‘मुन्ना’’ का कोरोना संक्रमण होने के कारण ईलाज के क्रम में कल शाम पटना स्थित एनएमसीएच अस्पताल में असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से जनता दल (यू) में शोक की लहर दौड़ गई है।






https://youtu.be/ehRVTrNrTPQ




स्वर्गीय सुनील कुमार ‘‘मुन्ना’’ के असामयिक निधन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पार्टी की क्षति हुई है। श्री सिंह ने स्वर्गीय मुन्ना की आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना किया है तथा उनके परिजनों से ऐसी स्थिति में धैर्य व साहस से काम लेने का आग्रह किया है।









श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह, सांसद चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, पूर्व स0वि0प0 संजय कुमार सिंह ‘‘गाॅंधी जी’’ व ललन कुमार सर्राफ, राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव डाॅ0 नवीन कुमार आर्य व अनिल कुमार, युवा जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अभय कुशवाहा, जद (यू) सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष विशन कुमार बिट्टु, ओमप्रकाश सिंह सेतु, राहुल खण्डेलिया, कार्यालय सचिव संजय कुमार सिन्हा, रविनेश कुमार बबलू व प्रवीण कुमार शामिल थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours