पटना सिटी (न्यूज़ सिटी) फतुहा विधायक डॉ रामानंद यादव के निर्देशानुसार चंदन यादव ने फतुहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न हुए भुखमरी की समस्या को देखते हुए।
जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस महामारी से निपटने के लिए फतुहा के विधायक शुरू से ही संकल्पित है कि हमारे क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं । साथ ही जनता से अपील कर रहे हैं कि लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करें ।

अपने घरों में रहे और लॉक डाउन का उल्लंघन ना करें ।ताकि कोरोना महामारी को हराया जा सके।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours