बिहटा/विजय कुमार (न्यूज़ सिटी)। विक्रम प्रखंड के अख्तियारपुर गांव स्थित द ब्लू बेल्स इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग शिविर का आयोजन किया गया। योगाचार्य रविकांत शर्मा ने अनेकों तरह योगाभ्यास का अभ्यास कराने के साथ ही इसके फायदो से उपस्थित लोगो को अवगत कराया। उनके अनुसार योग सही तरह से जीने का विज्ञान है और इस लिए इसे दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए।









स्कूल के डायरेक्टर लवकुश शर्मा ने बताया कि योग हमारे जीवन से जुड़े भौतिक, मानसिक, भावनात्मक, आत्मिक और आध्यात्मिक, आदि सभी पहलुओं पर काम करता है। योग जीने का एक तरीका भी है और अपने आप में परम उद्देश्य भी। हमारे विद्यालय में योग पाठ्यक्रम का हिस्सा है जिससे बच्चों को शारीरिक और मानसिक मजबूती मिलती है। मौके पर स्कूल के एकेडमिक इंचार्ज ए के सिंह, वीरू सिंह सहित अनेकों शिक्षक गण व गणमान्य लोग मौजूद थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours