Articles by "Bhojpur / Ara"
Showing posts with label Bhojpur / Ara. Show all posts

आरा (न्यूज सिटी)। भोजपुर के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि सहित भोजपुर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी के साथ, आगामी विधान सभा आम निर्वाचन 2020, को लेकर विधानसभा वार 1000 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्र की समीक्षा हेतु बैठक आहूत की गई थी।





बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा बताया गया की कोविड-19 को लेकर जिस मतदान केंद्र पर 1000 से अधिक मतदाता है उस मतदान केंद्र पर सहायक मतदान केंद्र बढ़ाया जाएगा। अवस्थित मतदान केंद्र मतदान केंद्र पर जगह पर्याप्त नहीं हुई तो सभी राजनीतिक दल के सहमति के बाद मतदान केंद्र के नजदीक ही सहायक मतदान केंद्र भी बनाया जाएगा ।









कुशवाहा ने बताया कि 192 संदेश विधानसभा में वर्तमान मतदान केंद्रों की संख्या 289 है जिसमें 1000 से अधिक मतदान केंद्र वाले मतदान केंद्रों की संख्या 130 है। वृद्धि के साथ कुल मतदान केंद्र की संख्या 419 होगी। इसी तरह 193 बड़हरा विधानसभा वर्तमान मतदान केंद्रों की संख्या 314 हैं 1000 से अधिक मतदान केंद्र वाले मतदान केंद्रों की संख्या 127 है उपरांत 441 होगी, 194 आरा विधानसभा मतदान केंद्रों की संख्या 339 हैं।1000 से अधिक मतदान केंद्र की संख्या 128 है जो वृद्धि होकर 467 होगी , 195 अगियाव विधानसभा 276 है। 1000 से अधिक मतदान केंद्र की संख्या 104 है जो वृद्धि होकर 380 होगी। 196 तरारी विधानसभा वर्तमान मतदान केंद्रों की संख्या 320 है 1000 से ऊपर मतदान केंद्रों की संख्या 119 है जो वृद्धि होकर 439 होगी। 197 जगदीशपुर विधानसभा में कुल मतदान केंद्र 324 हैं। 1000 से अधिक मतदान केंद्रों की संख्या 108 है वृद्धि होकर 432 होगी। 198 शाहपुर विधानसभा में मतदान केंद्र 1000 से ऊपर वाले मतदान केंद्र 172 है जो फ्री होकर 472 होगा।





बैठक में चुनाव आयोग सेल भाजपा संयोजक अमरेंद्र द्वारा जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र सौंपते हुए यह जनकारी दी गई कि बैठक की सूचना और बैठक की निर्धारित तिथि अल्प अवधि में होती हैं जिस कारण अभी 193 बड़हरा विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 128, 130 एवं 159 जो 2 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर अवस्थित है। जिसके कारण सभी मतदाता अपने मतदान का प्रयोग नहीं कर पाते हैं एवं 195 आगियाव विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 67 पर 1500 से ज्यादा मतदाता हैं। जिसके कारण मत के प्रयोग करने में मतदाताओं को परेशानी होती हैं। अमरेन्द्र ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी को पत्र देकर विधानसभा चुनाव से पहले उक्त मतदान केंद्र को स्थानांतरण करने के लिये आग्रह किया।






https://youtu.be/ehRVTrNrTPQ




उक्त बैठक में भाजपा से अमरेंद्र कुमार, अजीत मिश्रा, जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष अशोक शर्मा लोजपा से राजेश्वर सिंह, कांग्रेस से त्रिवेणी सिंह राजद से बीरबल यादव सीपीआई ज्योतिष कुमार सहित अन्य पार्टी के नेता के साथ-साथ अपर समाहर्ता भोजपुर, सदर अनुमंडल पदाधिकारी आरा सहित कई पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे एवं कई निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।



भोजपुर (न्यूज सिटी)। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ आज गोधना रोड स्थित गोरिया स्थान के प्रांगण में बिहार भाजपा के प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर, कौशल कुमार विद्यार्थि, राजेन्द्र तिवारी एवं अमरेन्द्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उपरांत सभी लोगों ने श्याम प्रशाद मुख़र्जी तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चुनाव आयोग सेल के संयोजक अमरेन्द्र ने कहा की " देश चाहता था श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मौत की जांच हो, लेकिन नेहरू ने ऐसा नहीं किया।"









बिहार भाजपा के प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर द्वारा माल्यार्पण कर मुखर्जी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म कोलकाता में 6 जुलाई 1901 को हुआ जबकिं उनका निधन 23 जून 1953 को श्रीनगर में हुआ। डॉ. मुखर्जी ने 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना की, जो बाद में भारतीय जनता पार्टी बना।






https://youtu.be/F19v9oHBDNM




जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशल कुमार विद्यार्थी, राजेंद्र तिवारी, भोजपुर जिला के उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रताप सिंह, लव पांडे सहित चुनाव आयोग सेल भोजपुर के सह संयोजक बिभु सिंह , उपेन्द्र कुमार, अरुण सिंह, क्रीड़ा भारती भोजपुर के सह मंत्री पवन कुमार उपाध्यक्ष, संजय राय, मिथलेश कुमार, आशीष तिवारी, पप्पू मिश्रा, भगवान तिवारी, सरोज ठाकुर, ब्राहमण समाज के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, शशि सिंह , कन्हैया प्रसाद, अनिल सिंह, नरेंद्र सिंह सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दिया।









तत्पश्चात उपरोक्त सभी ने गोधना रोड में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में घर घर जाकर हैडविल वितरण कर उपलब्धियां को बताया ।



आरा/प्रमोद मिश्रा (न्यूज़ सिटी)। आज राष्ट्रीय जनता दल के अगियाॅव विधान सभा में सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता को पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजद बिहार प्रदेश के विजेंद्र यादव ने सभी को बूथ कमिटी और पंचायत विस्तार, प्रखंड कमिटी की विस्तार के लिए जल्द से जल्द कमिटी बना कर जिला अध्यक्ष को जमा करने करने की टास्क दिए।






https://youtu.be/4O_Ge0qOdb0




साथ ही गड़हनी प्रखंड के नव निर्वाचित युवा राजद अध्यक्ष मनोरंजन प्रताप यादव को बधाई दी और सभी जाति, समुदाय, सभी वर्गो को लेकर चलने और उनकी मान सम्मान की बात रखी।









इस बैठक में चरपोखरी प्रखंड अध्यक्ष बिमल यादव, गड़हनी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद रफी रिज़वी, युवा राजद अध्यक्ष गड़हनी, मनोरंजन प्रताप यादव, शैलेन्द्र यादव, प्रधान महासचिव गड़हनी संजय निराला, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र यादव, भिखारी राम, अरुण जी, पिंटू यादव, अरविंद शाह, सरोज यादव, सभी राजद परिवार उपस्थित थे। सभी ने युवा राजद अध्यक्ष गड़हनी मनोरंजन प्रताप यादव के तरफ से मिठाई खाकर बधाई दी।



भोजपुर/प्रमोद मिश्रा (न्यूज सिटी)। आज भाजपा भोजपुर जिला कार्यालय कतीरा आरा के प्रांगण में विश्व योग दिवस की बधाई देते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी के द्वारा भाजपा परिवार को योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के उपरांत प्रेमरंजन ।ने कहा कि "प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है, मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीच, विशेष रूप से कोविड-19 के इस दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा।









बिहार भाजपा के प्रवक्ता श्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि आज यानी 21 जून को पूरा विश्व भारतीय संस्कृति और आध्यात्म की सबसे बड़ी देन योग को नमन भी कर रहा है और उसका अभ्यास भी कर रहा है। मैं इस अवसर पर आप सभी को विश्व योग दिवस की बधाई भी देता हूं और योगाभ्यास को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या का भाग बनाने का भी आग्रह करता हूं।





भोजपुर चुनाव आयोग सेल के संयोजक अमरेन्द्र ने कहा कि योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक पहुंचने की यात्रा है अर्थात योग वह माध्यम है जो हमारा खुद सेे, खुद की क्षमताओं सेे खुद की कमजोरियो से पहचान करवाता है। योग हम सबों में वह आत्मविश्वास लाता है, जिससे हम स्वयं के सामथ्र्य में अभिवृद्धि करते हुए साध्य को प्राप्त कर सकें।






https://youtu.be/UfIKwVLMZmk




भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी ने कहा योग हमारे तन-मन, जीवन, आत्मा, चेतना का आनंद है। योग हमें प्रफुल्लित भी करता है और हमें स्फूर्ति भी प्रदान करता है। साथ ही भाजपा नेता हरेंद्र पांडे ने कहा योग हमें सुखी भी बनाता है और निरोगी भी रखता है।





आज सम्पूर्ण विश्व योग की शक्ति को पहचान रहा है और उसे सम्मान भी दे रहा है। जब हम इस उपलब्धि पर गर्व कर रहे हैं तब हमारे आसपास बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो अब भी योग से दूर हैं। हम स्वयं को योग से जोड़ने का संकल्प सिद्ध कर चुके हैं, अब हमें उन लोगों को योग से जोड़ने के लिए संकल्पित होने की आवश्यकता है। विश्व योग दिवस 2020 पर आइए, संकल्प करें कि, हमें योग का संदेश जन-जन तक पहुंचा कर स्वस्थ सामज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनेंगे।









योगाभ्यास में भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशल विद्यार्थी, हरिंदर पांडे, राजेंद्र तिवारी, भाजपा के उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रताप सिंह, लव पांडेय, महामंत्री अभिषेक राय, प्रवक्ता नवीन सिंह, मनीष प्रभात, संजय सिंह, कार्यालय प्रभारी सचिन सिन्हा आईटी सेल के गौतम सिंह, शिक्षा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ अमर किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंग बहादुर यादव, सहित उपेंद्र कुमार, पवन कुमार, अजित मिश्रा, आशीष तिवारी एवं अन्य लोग ने योगाभ्यास में भाग लिया। मौके पर सभी लोगो द्वारा संपूर्ण देश वासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं भी दी गई।



भोजपुर/प्रमोद मिश्रा (न्यूज सिटी)। 21 जून को पूरा विश्व भारतीय संस्कृति और आध्यात्म की सबसे बड़ी देन योग को नमन भी कर रहा है और उसका अभ्यास भी कर रहा है। इस अवसर पर आप सभी को विश्व योग दिवस की बधाई भी देता हूं और योगाभ्यास को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या का भाग बनाने का भी आग्रह करता हूं।






https://youtu.be/UfIKwVLMZmk




क्रीड़ा भारती भोजपुर के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार द्वारा विश्व योग्य दिवश पर योगाभ्यास प्रारम्भ के समय कहा की योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक पहुंचने की यात्रा है। अर्थात योग वह माध्यम है जो हमारा खुद सेे, खुद की क्षमताओं सेे, खुद की कमजोरियो से पहचान करवाता है। योग हममें वह आत्मविश्वास लाता है, जिससे हम स्वयं के सामथ्र्य में अभिवृद्धि करते हुए साध्य को प्राप्त कर सकें। योग हमारे तन-मन, जीवन, आत्मा, चेतना का आनंद है। योग हमें प्रफुल्लित भी करता है और हमें स्फूर्ति भी प्रदान करता है। योग हमें सुखी भी बनाता है और निरोगी भी रखता है। आज सम्पूर्ण विश्व योग की शक्ति को पहचान रहा है और उसे सम्मान भी दे रहा है। जब हम इस उपलब्धि पर गर्व कर रहे हैं तब हमारे आसपास बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो अब भी योग से दूर हैं।









हम स्वयं को योग से जोड़ने का संकल्प सिद्ध कर चुके हैं, अब हमें उन लोगों को योग से जोड़ने के लिए संकल्पित होने की आवश्यकता है।
विश्व योग दिवस 2020 पर आइए, संकल्प करें कि हमें योग का संदेश जन-जन तक पहुंचा कर स्वस्थ सामज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनेंगे। योगाभ्यास में क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, कार्यसमिति सदस्यों में उपेन्द्र कुमार, विकास कुमार, अजित मिश्रा, मिथलेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।