भोजपुर/प्रमोद मिश्रा (न्यूज सिटी)। आज भाजपा भोजपुर जिला कार्यालय कतीरा आरा के प्रांगण में विश्व योग दिवस की बधाई देते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी के द्वारा भाजपा परिवार को योगाभ्यास कराया गया। योगाभ्यास के उपरांत प्रेमरंजन ।ने कहा कि "प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है, मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष व तनाव के बीच, विशेष रूप से कोविड-19 के इस दौर में, शरीर को स्वस्थ व मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा।









बिहार भाजपा के प्रवक्ता श्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि आज यानी 21 जून को पूरा विश्व भारतीय संस्कृति और आध्यात्म की सबसे बड़ी देन योग को नमन भी कर रहा है और उसका अभ्यास भी कर रहा है। मैं इस अवसर पर आप सभी को विश्व योग दिवस की बधाई भी देता हूं और योगाभ्यास को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या का भाग बनाने का भी आग्रह करता हूं।





भोजपुर चुनाव आयोग सेल के संयोजक अमरेन्द्र ने कहा कि योग स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं तक पहुंचने की यात्रा है अर्थात योग वह माध्यम है जो हमारा खुद सेे, खुद की क्षमताओं सेे खुद की कमजोरियो से पहचान करवाता है। योग हम सबों में वह आत्मविश्वास लाता है, जिससे हम स्वयं के सामथ्र्य में अभिवृद्धि करते हुए साध्य को प्राप्त कर सकें।






https://youtu.be/UfIKwVLMZmk




भाजपा नेता कौशल विद्यार्थी ने कहा योग हमारे तन-मन, जीवन, आत्मा, चेतना का आनंद है। योग हमें प्रफुल्लित भी करता है और हमें स्फूर्ति भी प्रदान करता है। साथ ही भाजपा नेता हरेंद्र पांडे ने कहा योग हमें सुखी भी बनाता है और निरोगी भी रखता है।





आज सम्पूर्ण विश्व योग की शक्ति को पहचान रहा है और उसे सम्मान भी दे रहा है। जब हम इस उपलब्धि पर गर्व कर रहे हैं तब हमारे आसपास बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो अब भी योग से दूर हैं। हम स्वयं को योग से जोड़ने का संकल्प सिद्ध कर चुके हैं, अब हमें उन लोगों को योग से जोड़ने के लिए संकल्पित होने की आवश्यकता है। विश्व योग दिवस 2020 पर आइए, संकल्प करें कि, हमें योग का संदेश जन-जन तक पहुंचा कर स्वस्थ सामज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनेंगे।









योगाभ्यास में भाजपा के वरिष्ठ नेता कौशल विद्यार्थी, हरिंदर पांडे, राजेंद्र तिवारी, भाजपा के उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रताप सिंह, लव पांडेय, महामंत्री अभिषेक राय, प्रवक्ता नवीन सिंह, मनीष प्रभात, संजय सिंह, कार्यालय प्रभारी सचिन सिन्हा आईटी सेल के गौतम सिंह, शिक्षा मंच के जिलाध्यक्ष डॉ अमर किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंग बहादुर यादव, सहित उपेंद्र कुमार, पवन कुमार, अजित मिश्रा, आशीष तिवारी एवं अन्य लोग ने योगाभ्यास में भाग लिया। मौके पर सभी लोगो द्वारा संपूर्ण देश वासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं भी दी गई।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours