आरा/प्रमोद मिश्रा (न्यूज़ सिटी)। आज राष्ट्रीय जनता दल के अगियाॅव विधान सभा में सभी प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ता को पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष राजद बिहार प्रदेश के विजेंद्र यादव ने सभी को बूथ कमिटी और पंचायत विस्तार, प्रखंड कमिटी की विस्तार के लिए जल्द से जल्द कमिटी बना कर जिला अध्यक्ष को जमा करने करने की टास्क दिए।
साथ ही गड़हनी प्रखंड के नव निर्वाचित युवा राजद अध्यक्ष मनोरंजन प्रताप यादव को बधाई दी और सभी जाति, समुदाय, सभी वर्गो को लेकर चलने और उनकी मान सम्मान की बात रखी।

इस बैठक में चरपोखरी प्रखंड अध्यक्ष बिमल यादव, गड़हनी प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद रफी रिज़वी, युवा राजद अध्यक्ष गड़हनी, मनोरंजन प्रताप यादव, शैलेन्द्र यादव, प्रधान महासचिव गड़हनी संजय निराला, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र यादव, भिखारी राम, अरुण जी, पिंटू यादव, अरविंद शाह, सरोज यादव, सभी राजद परिवार उपस्थित थे। सभी ने युवा राजद अध्यक्ष गड़हनी मनोरंजन प्रताप यादव के तरफ से मिठाई खाकर बधाई दी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours