नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोपालपुर में नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।जिसकी पहचान तेली मांझी का पुत्र भूरा मांझी (40 वर्ष)के रूप में किया गया।बताया जाता है कि भूरा मांझी रविवार की देर शाम घर के बाहर गया था।रात भर वह नही लौटा।सुबह ग्रामीण जब नहर के रास्ते से गुजर रहे थे तो देखा कि नहर में शव उपला रहा है।









निकालने पर उसकी पहचान भूरा के रूप में हुई।स्वजनों कहना है कि शौच के बाद नहर किनारे गया होगा जहां पैर फिसलने से नहर में चला गया होगा और पानी मे डूबने से मौत हो गई होगी।बहरहाल मामले को लेकर कोई शिकायत दर्ज नही कराया गया है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours