नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। लेकिन फिर भी प्रशासन सचेत नही हो पा रहा है।शुक्रवार को जहां एक दिन में नौबतपुर के ग्यारह कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आये तो वही शनिवार को फिर एक बार रौनिया गांव में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसके बाद आसपास के गांव में दहशत कायम है।









बताया जाता है कि संक्रमित युवक नीरज बाहर से आकर होम कवारेंटाइन था। जिसके बाद ग्रामीणों ने युवक पर जांच के लिए दबाब बनाया। तब जाकर युवक ने जांच के लिए सैम्पल दिया। वही जांच रिपोर्ट में युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वही शुक्रवार को नौबतपुर के चार अलग-अलग स्थानों के कुल ग्यारह लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन हरकत में आयी और उनलोगों का ट्रैवेल हिस्ट्री पता लगाने की जुटी है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours