बिक्रम/नीरज कुमार (न्यूज सिटी)। दोस्त-दोस्त न रहा ये वाकया आपने जरुर सुना होगा। एक ऐसी घटना राजधानी पटना से सटे बिक्रम थाना इलाके के गोपालपुर गांव में हुई है, जहां एक दोस्त ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के नियत से अपने ही दोस्त को समोसे में जहर मिलाकर मारना चाहा। वही पीड़ित युवक अजीत कुमार विक्रम के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच का जंग लड़ रहा हैं।






https://youtu.be/jwzwCrAwpBg




वही पीड़ित की हालत बिगड़ने पर परिजन लेकर बिक्रम के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर द्वारा पीड़ित को खाने के सामान में जहर मिलाकर खिलाने की बात बताया हैं। पीड़ित द्वारा पूरी बात अपने परिजनों को बताई गई। जिसके बाद परिजनों ने बिक्रम थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत की तो पुलिस ने शिकायत नहीं लिया और परिजन को थाना से डांट-फटकार कर भगा दिया भगा दिया।









वही मामले में हमारे संवाददाता ने बिक्रम थाना के एसआई एवं प्रभारी थानाध्यक्ष रामाकांत प्रसाद से पूछताछ की तो उन्होंने ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है, फिलहाल जांच की जा रही है। वैसे समोसे में मिलाकर खिलाया जहर देने वाले दोस्त मड़वास के ही बताए जा रहे हैं। हालांकि अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला आएगा सामने।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours