भोजपुर (न्यूज सिटी)। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 से पहले चुनाव आयोग सेल भाजपा भोजपुर ने दो सह संयोजक एवं सातों विधानसभा के लिए अलग-अलग सदस्यों की सूची जारी की। जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे बिहार में भाजपा अपने संगठन को मजबूत करते हुए नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज चुनाव आयोग सेल भोजपुर के संयोजक अमरेंद्र द्वारा भोजपुर के लिए चुनाव आयोग सेल टीम की घोषणा कर अपने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।

चुनाव आयोग सेल के जिला सह संयोजक विभु सिंह, उपेंद्र कुमार विधानसभा सदस्यों में संदेश विधानसभा के लिए जनेश कुमार पांडेय, बड़हरा विधानसभा के लिए पप्पू कुमार सिंह, आगियाव विधानसभा के लिए अरुण कुमार सिंह, तरारी विधानसभा के लिए विद्यासागर पांडेय, जगदीशपुर विधानसभा के लिए कुमार गौतम और शाहपुर विधानसभा में राजेंद्र पांडे को सदस्य बनाए जाने पर भाजपा भोजपुर के जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, बिहार भाजपा के प्रवक्ता संजय सिंह टाइगर, वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक शिवेश राम, भाई दिनेश, पूर्व विधायिका मुनी ओझा, आशा देवी के साथ-साथ वरिष्ठ नेता कौशल विद्यार्थी, भुवर ओझा, बलराम सिंह, राजेंद्र तिवारी, सूर्य कांत पांडेय अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष शंभू चौरसिया, नरेन्द्र तिवारी, लव पांडेय, आदित्य विजय प्रताप, कौशल यादव, जिला महामंत्री मदन स्नेही, अभिषेक राय, जिला मंत्री रेणु देवी, जिला प्रवक्ता नवीन प्रकाश, मनीष प्रभात, मीडिया प्रभारी रमेश कुमार कर्ण, सचिन सिन्हा सहित भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह पार्षद भानु प्रकाश दुबे, संध्या सिंह, मंटू सिंह, मधु मिश्रा, डॉ अमर, नरेंद्र सिंह, सुनील तिवारी, यशवंत सिंह, कमलेश दत्त पांडे सहित किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रंग बहादुर यादव, महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रानी राय, मंत्री आरती देवी एवं कई मंडल अध्यक्ष सहित अजीत कुमार, मंटू कुमार, पवन कुमार एवं आशीष कुमार ने बधाई दी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours