पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुंआ स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत कुछ ही घंटों के अंतराल पर होने से हड़कंप मच गया। वही कोरोनावायरस से मौत होने वाले मरीजों में से एक मरीज नालंदा जिला के बिहार शरीफ के रहने वाले मोहम्मद जुल्फिकार (53 वर्ष) हैं, जबकिं दूसरा मरीज गया जिला निवासी एमएस आलम (63 वर्षीय) हैं।

अस्पताल उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण ने दोनों मरीजों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि नालंदा जिला निवासी मोहम्मद जुल्फीकार किडनी और डायबिटीज की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। उन्हें पीएमसीएच रेफर होकर बीते बुधवार को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। वहीं दूसरी ओर अस्पताल उपाधीक्षक ने बताया कि गया जिला निवासी एमएस आलम भी किडनी रोग, डायबिटीज के साथ-साथ सेप्टीसीमिया से पीड़ित थे। गया से रेफर होने के बाद उन्हें गंभीर हालत में एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए वेंटीलेटर पर रखा गया था। हालांकि अस्पताल उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण बताया कि दोनों मरीजों की मौत किडनी की गंभीर बीमारी के साथ-साथ कोरोना का संक्रमण पाए जाने के कारण हुई है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours