विक्रम/नीरज कुमार (न्यूज सिटी)। बीते 04 दिन पूर्व भाजपा का वर्चुअल रैली के तहत बिहार जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। विक्रम में पूर्व विधायक अनिल शर्मा की उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीधा प्रसारण के तहत गृह मंत्री अमित शाह का अभिभाषण में विकास की बातें की थी। परोक्ष रूप से विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। ऐसे में एक बार फिर 18 वर्षों से उपेक्षित विक्रम ट्रामा सेंटर का ड्रामा शुरु हो चुका है। आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दल ने इसे प्रमुखता से उठाने की तैयारी कर ली है और जन अधिकार पार्टी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी ने प्रधानमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को पत्र प्रेषित कर अभिमान का शुभारंभ कर दिया है। सत्ताधारी भाजपा के बड़े नेता भी मजबूर और लाचार की अवस्था में है। तभी तो जब चुनाव आता है ट्रामा सेंटर चालू होने का सवाल लोग सत्ताधारी दल के नेताओं से करते हैं।

गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए आयुष्मान भारत योजना लागू की गई है और व्यापक अस्तर पर प्रचार प्रसार जारी है। वही तत्कालीन बीजेपी सरकार में केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान में राज्य सभा सांसद डॉ सीपी ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर तीन ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया। जिसमें एक पटना से सटे विक्रम में भी 18 वर्ष पूर्व नवंबर 2001 में विक्रम ट्रामा सेंटर का भवन निर्माण कर उपकरण लाया गया। करोड़ों रुपए खर्च हुए लेकिन वर्तमान समय तक यहां चिकित्सक सुविधा उपलब्ध नहीं हुई। जबकि दो ट्रामा सेंटर में उन लोगों का स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो चुकी है। इतना ही नहीं सरकार द्वारा कई अंदामा सेंटर का भी निर्माण करा चिकित्सक सुविधा उपलब्ध मुहैया कराई गई। लेकिन विक्रम ट्रामा सेंटर की दीवारे गिरने की कंगार पर है, मशीन जंग खा रही है। एंबुलेंस तो कभी बाहर निकलता ही नहीं। लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है एक समुचित इलाज के लिए अभाव में पीएमसीएच रेफर पटना चिकित्सकों की मजबूरी है। ऐसे में लोगों का यही कहना है कि विक्रम ट्रामा सेंटर चालू होता तो मरीजों की सुविधा होती केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार है और भाजपा के ही स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए यहां चिकित्सक सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी।
पिछले कुछ वर्ष पूर्व इस ट्रामा सेंटर को आईजीआईएमएस के अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सचिव भी आए थे। शुरू होने को लेकर लोगों में उत्साह भी जागा। लेकिन आशा की उम्मीद पर फिर से पानी फिर गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री साह वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव वर्षों से मांग कर रहे हैं, लेकिन इसकी मांग अनसुनी होती रही। राज्य सभा सांसद डॉ सी पी ठाकुर का मानना है कि जातीय विद्वेष से ट्रामा सेंटर चालू नहीं हुआ। यही अमित शाह के बिहार जन संवाद कार्यक्रम के बाद पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अनिल कुमार शर्मा गोल-मटोल जवाब देते दिखे। जन अधिकार पार्टी युवा परिषद बिहार के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी ने क्षेत्र की अपेक्षा का आरोप लगाते हुए केंद्र एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र प्रेषित कर ट्रामा सेंटर चालू करने की मांग की है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours