पालीगंज/नीरज कुमार (न्यूज सिटी)। पटना जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गवा रहे हैं। ताजा मामला पालीगंज थाना क्षेत्र की है, जहाँ एक हाईवा ने एक वृद्ध को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक की पहचान मसौढा गांव निवासी बटेश्वर पासवान के रूप में हुई है।





मृतक के परिजन रोते-बिलखते




जानकारी के अनुसार हो बटेश्वर पासवान अपने घर से खेत पर काम करने के लिए निकला था। इसी क्रम में सड़क पर हादसा का शिकार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग उग्र हो गए हैं और शव को एनएच 139 पर रख कर सड़क जाम कर घंटों हंगामा किया। इस दौरान सड़क पर यातायात बाधित रहा।






https://youtu.be/pJaQC8__xdo




वहीं सड़क जाम की सूचना पर बीडीओ चिरंजीवी पांडे और थानाध्यक्ष सुनील कुमार दल ल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराना चाहा। लेकिन लोग मुआवजे की मांग पर डटे रहे। जिसके बाद बीडीओ ने मृतक के परिजनों को ₹20000 का चेक मुआवजा के रूप में सौंपा। थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours