पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव एक अधेड़ की आज इलाज के दौरान मौत हो गयी। अधेड़ की हुई मौत से सूबे में कोरोना से मौत के शिकार होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर अब 40 हो गई है। मृतक सत्यन कामती दरभंगा जिले के निवासी बताए जाते हैं, जो कल डीएमसीएच से गंभीर हालत में रेफर होकर एनएमसीएच में भर्ती कराए गए थे।









एमएनसीएच अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने 51 वर्षीय सत्यन कामती की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वो हाई ब्लड प्रेशर के साथ-साथ ट्यूबरक्लोसिस से भी पीड़ित थे। कोरोना जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर सत्यन कामती को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी स्थिति काफी गंभीर होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान आज उनकी मौत हो गयी। हालांकि अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने सत्यन कामती की मौत का कारण कोरोना बताया है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours