पटना (न्यूज सिटी)। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज सुबह भाजपा मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र जी ने कहा कि योग के द्वारा असाध्य रोग को भी ठीक किया जा सकता है। करें योग रहे निरोग। योग के माध्यम से मनुष्य अपने मन और शरीर को स्वस्थ्य बनाये रहता है।

योग और साधना से भारत के लोगों ने कई जटिल बिमारियों एवं अनेक प्रकार के समस्याओं को दूर करने का कार्य किया है। देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं आमजनों ने अपने घरों पर योग करके पूरी दूनिया को संदेश दिया। मोदी जी के आवाह्न पर देश ही नहीं पूरे विश्व भर के लोग योग के माध्यम से स्वस्थ्य रहने का संकल्प ले रहे है।
योग कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री शिवनारायण महतो एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री अभय गिरी ने योग कराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा, प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, अशोक भट्ट, पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, शैलेष महाजन आदि ने योग किया।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours