पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर सम्पूर्ण देश सजग हैं। वही इसको बचाव को लेकर सरकार से लेकर गैर सरकारी संस्था तक कार्यरत है।









वही दूसरी ओर आज कोरोना पीड़ित मरीजों की सेवा को लेकर केंद्रीय मंत्री सह पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद द्वारा एनएमसीएच प्रशासन को 60 पीपीई किट, सैकड़ो साबुन और सैनिटाइजर सौंपा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर सांसद द्वारा दिए गए पीपीई किट, साबुन और सैनिटाइजर को अस्पताल अधीक्षक को सौंपा। इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट करते हुए अस्पताल में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर उनसे विशेष सहयोग किए जाने की भी अपील की।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours