नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मलाही खंडा गांव में बीते 01 जून को जमीनी विवाद हुई मारपीट की घटना में घायल देव मिस्त्री (45 वर्ष) की मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान पटना एम्स मौत हो गयी।





मृतक का फ़ाइल फ़ोटो




मालूम हो कि 01 जून की सुबह कैलाश पासवान और देव बाबू मिस्त्री के बीच जमीन को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें देव बाबू मिस्त्री समेत चार लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल लाए। जहाँ डॉक्टरों ने देव बाबू मिस्त्री को चिंताजनक हालत में एम्स रेफर कर दिया था। जहाँ मंगलवार की सुबह इलाज के क्रम में मौत हो गयी। वही घटना के संबंध में मृतक के पुत्र पंकज कुमार ने ने 01 जून को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे राज कुमार पासवान, डबलू पासवान, कल्लू पासवान, जयराम पासवान, देवानंद पासवान और कैलाश पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया था। वही मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए राजकुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि जल्द ही बाकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours