पटना (न्यूज सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉo निखिल आनंद ने राष्ट्रीय जनता दल द्वारा बिहार सरकार के विरूद्ध अनर्गल प्रलाप करने पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि राजद परिवार के 15 सालों का शासन जहाँ भ्रम, भय, भ्रष्टाचार, अन्याय और अराजकता का प्रतीक है। वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए का शासन काल सुशासन, भयमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त न्याय के साथ विकास का दौर रहा है। यह 3.2 जीडीपी बनाम 13.2 जीडीपी के बीच की लड़ाई है जिसको बिहार की जनता समझ रही है।

निखिल आनंद ने कहा कि राजद जब सत्ता में थी तो शासन- व्यवस्था का उदाहरण पेश करने में असफल रही है। वहीं विपक्ष की रचनात्मक एवं सकारात्मक भूमिका का निर्वहन करने में भी असफल रही है। इस प्रकार राजद परिवार नें सत्ता में रहते हुए बिहार के 15 साल बर्बाद नहीं किए बल्कि विपक्ष में रहते हुए भी 15सालों का वक्त बर्बाद किया है। इस प्रकार राजद समूह जहाँ 30 सालों में एक परिवारवादी, कुंठाग्रस्त, अनर्गल प्रलाप करने वाली प्रोपोगंडा पार्टी बन चुकी है।
अत: राजद के लोग बिहार सरकार के खिलाफ बोलने की बजाय राजनीति में 30 साल का वक्त बर्बाद होने पर अपने गिरेबान में झाँककर आत्मचिंतन करें।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours