पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में बुधवार यानी कि 10 जून से मानसून के आने के आसार बनते दिख रहे हैं। वहीं भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून बंगाल की खाड़ी से कुछ आगे बढ़ चुकी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति यही रही तो बिहार में अनुमानित तारीख से पहले दस्तक दे सकती हैं।

वही भारतीय मौसम विभाग, पटना के निदेशक विवेक कुमार सिन्हा ने पुष्टि नही की हैं। परंतु कहा कि मानसून के लिए उपयुक्त परिस्थिति बनी हुई है। पूर्वानुमान के अनुसार मानसून बिहार में अपने समय पर आ जाता है तो 10 जून से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। हालांकि उम्मीद लगाया जा रहा है कि अगर मानसून उपरोक्त स्थिति में दस्तक दे देती हैं तो पूरे बिहार में 20 जून तक अच्छी बारिश हो सकती है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours