पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आज 29 वें दिन भी 750 पैकेट मीठा चावल एवं छोले का वितरण किया। मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था वरिष्ठ समाजसेवी पवन खेमका, सेविका जेवेल्लेर्स पटना द्वारा दी गई थी।









वितरण कार्यक्रम श्री गुरु गोविंद सिंह पथ, पटना साहिब स्टेशन, मोर्चा रोड, हाजीगंज, कंगन घाट, अशोक राजपथ, लोदी कटरा, राजेंद्र नगर, नाला रोड, गांधी मैदान, पटना जंक्शन सहित अनेक इलाकों में किया गया।






https://youtu.be/aC43VFt1YIU




इस अवसर पर संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, राजेश देवड़ा, अनूप पोदार, सुभाष पोद्दार, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, प्रदीप केडिया, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, अशोक कसेरा, गणेश शर्मा आदि सक्रिय थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours