नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज़ सिटी)। बीते शनिवार को स्थानीय प्रखंड के हिराचक गांव में मिले दस संदिग्ध कोरोना मरीजो का रिपोर्ट आ गयी है। सभी संदिग्धों के जाँच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गाँव एवं आस पास के लोगो ने राहत की सांस ली है।
वही रिपोर्ट में निगेटिव होने की सूचना जैसे ही गाँव एवं बगल गाँव के लोगो को मिली तो सभी लोग खुशी से झूमने लगे। वही मौके पर ग्रामीणों ने कहा कि अब हमलोग लापरवाही नही बरतेंगे बल्कि कोरोना से बचाव के लिए एहतियात बरतेंगे और लोगो को इससे बचाव के लिए जागरूक भी करेंगे।
सब लोग एकजुट होकर लॉक डाउन की सख्ती से पालन करने की बात भी कहा। हालाँकि सभी संदिग्धों को जांच के बाद उन्हें अपने अपने घर वापस भेज दिया गया है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours