पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। पूरे विश्व के 184 देशों में कोविड-19 ने दहशत मचा रखा हैं। वहीं बिहार की राजधानी पटना से एक बड़ी सुखद खबर आ रही है। जहाँ पटना सिटी के अगम कुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आज कोरोना पॉजिटिव 10 मरीजों को एक साथ डिस्चार्ज कर दिया हैं। स्वस्थ हुए मरीजों में जहां 5 मरीज मुंगेर जिले के निवासी हैं, जबकि चार मरीज नालंदा और एक मरीज बक्सर जिले का निवासी है। स्वस्थ हुए मरीजों में नालंदा जिले के सदर प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी भी शामिल है। आरएमआरआई में कोरोना की तीसरी सैंपल जांच में सभी 10 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आते ही उन्हें 14 दिनों के होम क्वॉरेंटाइन को लेकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। एंबुलेंस इन सभी 10 मरीजों को उनके घर भेज दिया गया।






https://youtu.be/xM2nb3ZKTrY




वही कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीतने वाले मरीजों में काफी उत्साह देखने को मिला। मौके पर स्वस्थ हुए मरीजों ने एनएमसीएच के डॉक्टरों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया है। साथ ही ठीक हुए मरीजों ने आम लोगों से भी इस बीमारी का डटकर मुकाबला और विशेष एहतियात बरतने की भी अपील की है। डॉक्टर द्वारा बताई गयी हर सलाह को मानाने की बात को कहा है।






https://youtu.be/aC43VFt1YIU




अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि एक साथ 10 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने प्रसन्नता का भाव दिखा है। साथ ही डॉ सिन्हा ने लोगो से अपील करते हुए कोविड-19 जैसी बीमारी को लेकर विशेष एहतियात बरतने की सलाह दी है। वही डॉक्टरों ने भी स्वस्थ हुए मरीजों से भी इस बीमारी को लेकर विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाए जाने की अपील की है।









वही अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ सिन्हा ने बताया कि अस्पताल से अब तक कुल 33 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं, जो इस अस्पताल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। आपको बता दे की बिहार में अबतक इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 56 हो गयी हैं।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours