पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बीते 03 जून को देेेर शाम आलमगंज थाना क्षेत्र के महावीर घाट पर नीम की भट्ठी निवासी 12 वर्षीय कृष्णा कुमार अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। परंतु नदी में गहराई का अंदाज़ा नही मिल पाने के कारण कृष्णा गंगा नदी में डूब गया था। वही किशोर के शव के तलाश में स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम प्रयासरत थी। जहां काफी प्रयास के बाद आज तीसरा दिन किशोर का शव सीता घाट से एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर ली है।

बता दे की तीसरे दिन भी शव का अता पता न चल पाने पर मृतक किशोर के आक्रोशित परिजनों ने शव की बरामदगी के लिए आज अशोक राजपथ स्थित पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय के पास टायर जला कर और सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए।
वही मौके पर मौजूद आक्रोशित परिजनों ने कहा कि कृष्णा कुमार के शव की बरामदगी में पुलिस प्रशासन द्वारा लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया था।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours