पटना (न्यूज सिटी)। आज पटना के गर्दनीबाग में प्रवासी मजदूरों की सहायता हेतु एक " सहायता केंद्र " भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व एवं देखरेख में स्थापित किया गया। सहायता केंद्र का उद्घाटन श्रम संसाधन विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं विधायक संजीव चौरसिया के द्वारा की गई।

इस मौके पर जिला मंत्री विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को हो रही परेशानी एवं हर संभव सहायता पहुंचाने के लिए संघ द्वारा गर्दनीबाग स्थित बिहार प्रदेश कार्यालय रोड नंबर 1, क्वार्टर नंबर 1 में सहायता केंद्र खोला गया है। साथ ही श्री सिंह ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए जिले के कुछ जिम्मेदार पदाधिकारियों की सूची उनके मोबाइल नंबर के साथ जारी की गई है जो 24 * 7 घंटा कार्य करेगा। भारतीय मजदूर संघ द्वारा एक migrantworkerhelpdesk.blogpost.com नामक ब्लॉगस्पॉट भी लॉन्च भी किया है। दिए गए लिंक पर जाकर कोई भी प्रवासी मजदूर अपनी समस्या को कमेंट के द्वारा रख सकते हैं, जो संघ तक पहुंच जाएगी। जिसके बाद भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी उनसे संपर्क कर उन्हें हर संभव मदद पहुंचाएगी।
भारतीय मजदूर संघ द्वारा हेल्प डेस्क के पदाधिकारियों का नंबर भी जारी किया हैं, जो इस प्रकार हैं :::
- विनोद कुमार सिंह (जिला मंत्री), मो• : 7979780365
- नीरज कुमार (जिलाध्यक्ष), मो• : 94300 33099
- धीरेंद्र कुमार (जिला संगठन मंत्री), मो• : 9771120355
- पप्पू वर्मा (सहायक जिला मंत्री), मो• : 9308024989


Post A Comment:
0 comments so far,add yours