पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बीते बुधवार को आलमगंज थाना क्षेत्र के महावीर घाट पर गंगा नदी में नहाने गए युवक कृष्णा कुमार डूब गया। जिसके बाद से उसका शव प्रशासन द्वारा काफी खोजबीन कराई गई। लेकिन शव का अता पता न चल सका।






https://youtu.be/Ubopm1ys9-w




जिसके बाद मृतक युवक के आक्रोशित परिजनों ने शव की बरामदगी के लिए आज अशोक राजपथ स्थित पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय के पास टायर जला कर और सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए। वही मौके पर मौजूद आक्रोशित परिजनों ने कहा कि कृष्णा कुमार को गंगा में डूबे आज तीन दिन बीत चुका है।













इसके बाबजूद भी पुलिस प्रशासन शव को ढूंढने में लापरवाही बरत रही है जिसको लेकर आज हम लोग अशोक राजपथ स्थित पटना सिटी अनुमंडल कार्यालय के पास टायर जलाकर सड़क जाम किए हैं, ताकि प्रशासन सबको जल्दी से ढूंढ सके।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours