पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। सदी के महान शहनाई के शहंशाह, सुरों के सरताज भारत रत्न बिस्मिल्लाह खाँ साहेब नेक दिल इंसान के साथ कौमी एकता के राष्ट्रीय प्रतीक थे। इस मौके पर स्वरांजलि संस्था द्वारा बिस्मिल्ला ख़ां के जन्मदिन के मौके पर उनके तैलीय चित्र पर पुष्प और मालाएं अर्पित किया और केक काटकर जन्मदिन को हर्षोल्लास से मनाया।पटना सिटी में आज भी संगीत घराना और शास्त्रीय संगीत मौजूद है। युवा पीढ़ी खाँ साहेब के जीवन आदर्श को आत्मसात कर जानेगी और उनके जीवन की राह पर चलने की शपथ लिया।
वही मौके पर बिस्मिल्लाह खां साहब के जन्मदिन के मौके पर अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद और रंगकर्मी व लेखक ध्रुव कुमार ने कहा कि नई नस्ल महान कलाकारों व महापुरुषों के बारे में जाने है ताकि विस्मृत ना हो। इसलिए ऐसे सांस्कृतिक आयोजन अवश्य होनी चाहिए। खाँ साहेब गंगा यमुना संस्कृति के संवाहक राष्ट्रपुरुष थे। वही साहित्यकार प्रभात कुमार धवन ने खाँ साहेब को शहनाई के बादशाह एवं संस्कृति प्रभारी करार दिया। जबकि " दिल का खिलौना हाय टूट गया " गाना गाकर गायक आलोक चोपड़ा ने संगीतमय जन्मदिन की बधाई दी।

वही मौके पर संयोजक अनिल रश्मि ने कहा कि स्वरांजलि संस्था का शिष्टमंडल डॉ ध्रुव कुमार के नेतृत्व में राज्यपाल, जिलाधिकारी (पटना), पटना सिटी अनुमंडल प्रशासन से मिलकर पटना सिटी में संगीत विश्वविद्यालय खोलने के लिए जमीन की मांग करेगा। इस अवसर पर राजा पुट्टू, प्रिंस, अभिषेक, डॉ सूर्य प्रताप, डॉ शिला कुमारी, नेक आलम, सुनीता रानी आदि उपस्थित थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours