Articles by "बस"
Showing posts with label बस. Show all posts

पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी द्वारा बिहार के बाहर फंसे लोगों को बिहार लाने के स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग को जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने समर्थन करते हुए कहा कि ट्रेन चलाए बिना लोगो को बिहार लाना सम्भव नही है। कोटा में तीस बस पप्पू यादव द्वारा ले जाने को महज नौटंकी बताया।









तीस बस लेकर कोटा जाने से समस्या का समाधान नही है। लोग कोय में ही नही बल्कि देश के दूसरे राज्यों में भी फंसे है। केवल कोटा से ही छात्र को लाना होता तो बात थी। 30 बस में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मात्र 600 से 700 लोग ही आ सकते है, जबकि कोटा से 12000 लोगो को लाना है तो तीस बस लेकर जाना महज नौटंकी ही तो है। कल तक चार सौ बीस लेकर जाने की घोषण करने बाले खुद तो बिहार में आये नही और इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे है।






https://youtu.be/rr--ForJDeA




मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मामले को पूरे मजबूती से प्रधानमंत्री के समक्ष रखी थी। नीतीश कुमार की सरकार इस मामले पर पैनी नजर रखे है। सभी प्रदेश के नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की है, नीतीश कुमार धरातल पर रह कर काम कर रहे है न की राजनीति कर रहे है।