पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा संसार में आई कोरोना महामारी को देखते हुए आज 28 में दिन भी 530 पैकेट भोजन का वितरण किया। वितरण गुरु गोविंद सिंह पथ, पटना साहिब स्टेशन, मोर्चा रोड, हाजीगंज, कंगन घाट, एनएच-30, राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, एसपी वर्मा रोड, गांधी मैदान सहित अन्य इलाकों में किया गया।






https://youtu.be/QiYMHCzpxWA




मौके पर समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था पटना सिटी एम टी क्लब के अध्यक्ष व युवा समाजसेवी गणेश शर्मा एवं उनके सहयोगी रविन्द्र कसेरा, राजेश कानोडिया सहित अनेक सदस्यों के सहयोग से की। समिति द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी कमल नोपानी के सहयोग से बेलवरगंज में टेंपो चालकों के बीच भी खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।









कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, राजेश देवड़ा, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, सुभाष पोद्दार, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, अशोक कसेरा, अनूप पोदार, राजु सुलतानियाँ आदि सक्रिय थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours