पटना (न्यूज सिटी)। पाटलिपुत्रा नगर विकास समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि शनिवार को हमारे कार्यालय में सुरदर्शन कुमार ने कॉल किया। जिस दौरान सुरदर्शन जी ने बताया कि भूतनाथ, कबीर पार्क, जनता फ्लैट में रह रहे कुछ परिवारो के यहाँ राशन के अभाव में चूल्हे ना जल रही हैं। वही कॉल पर जानकारी मिलते ही समिति के अध्यक्ष बबलू कुमार और विकास कुमार सिंह ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उन परिवारो को एक सप्ताह का खाद्य सामग्री खुद जाकर उपलब्ध कराया।






https://youtu.be/QiYMHCzpxWA




इस कार्य मे भूट्टो खान, हलीम जाफ़र, अनिल यादव, अभिषेक कुमार, अमन मेहता, किशोर कुमार, राजेश रमण की सहभागिता रही।






https://youtu.be/pq2AubQ202I




पाटलिपुत्रा वारियर्स के अध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि समिति के लगातार प्रयास में लगी है कि कोई भूखा ना रहे। साथ ही वारियर्स ग्रूप अहम योगदान देने पर प्रशंसा करते हुए कहा कि वारियर्स ग्रूप इसी तरह पटना के हर जरुरतमंदों के पास पहुचने की लगातार कोशिश करता रहेगा।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours