नई दिल्ली (न्यूज़ सिटी)। वर्तमान समय में आधार कार्ड जीवन में काफी अहम हो गया है। बहुत सारी सरकारी सुविधाएँ में आधार को लिंक करना अनिवार्य है। चाहे वह पैन कार्ड, इश्योरेंस पॉलिसी, पोस्ट ऑफिस स्कीम और म्यूचुअल फंड स्कीम को हो, इन सभी को आधार से लिंक करना जरूरी है। इसके अलावा आधार ओटीपी के द्वारा ही इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) का वैरिफिकेशन किया जाता है। अगर आप एक से ज्यादा मोबाइल नंबर इस्तेमाल करते हैं और आप निश्चिंत नहीं हैं कि आपका कौन-सा मोबाइल नंबर आधार से रजिस्टर्ड है तो आप यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर चंद मिनटों में पता कर सकते हैं।






https://twitter.com/UIDAI/status/1254643021355741185?s=20




जानें क्या है प्रोसेस?





सबसे पहले uidai.gov.in पर लॉग इन करें. फिर आधार सर्विसेज पर जाकर, Verify Email/Mobile Number वेरिफाई ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आधार नंबर के साथ ईमेल आई या मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी कोड डालें।

आधार से कौनसा मोबाइल नंबर लिंक है यह जानने के लिए सबसे पहले अपना आधार नंबर एंटर करें। इसके बाद आपको मैनुअली मोबाइल नंबर एंटर करके चेक करना होगा। ऐसे नंबर एंटर करें जो आपको लगता है की ये लिंक हो सकते हैं साथ ही लिंक ईमेल को भी इसी प्रकार से चेक कर सकते हैं।






https://youtu.be/qUwR-DoiuJI




अगर आपके द्वारा एंटर किया हुआ मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक होगा तो उस ईमेल या मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा जिसे आप OTP बॉक्स में एंटर करें और वेरीफाई करें।





सांकेतिक चित्र

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours