पटना (न्यूज़ सिटी)। वरिष्ठ पत्रकार श्री ज्ञानवर्द्धन मिश्र ने बिहार सरकार द्वारा प्रारंभ की गई पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की दूसरी मासिक किस्त कोरोना वैश्विक आपदा के मुकाबले के लिए






https://youtu.be/qUwR-DoiuJI




राष्ट्र की तैयारी के अंग के रूप में स्थापित पीएम केयर्स फंड में दान की। इससे पूर्व अपने गिलहरी प्रयास के क्रम में सम्मान राशि की पहली मासिक किस्त पूर्व में मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की थी।






https://youtu.be/ZqDKETRcKyo




श्री मिश्र ने आज यहां कहा कि यह आपदा एक अभूतपूर्व युद्ध के समान है और युद्ध केवल सरकारें नहीं लड़तीं, सभी देशवासियों को कमर कसनी होगी और इस महामारी के खिलाफ राष्ट्र-यज्ञ में यथासंभव अपनी समिधा अर्पित करनी होगी। भले ही उनका प्रयास महासागर में जल का एक बूंद गिराने के समान हो।





वरिष्ठ पत्रकार श्री ज्ञानवर्द्धन मिश्र




उन चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सफाईकर्मियों, कचरावाहन के चालकों, पुलिसकर्मियों और वंचितों को राहत उपलब्ध कराने के अभियान में लगे लोगों व संगठनों के जज्बे को सलाम, जो हर पल व्याप्त खतरे के बीच भी अपना जीवन दांव पर लगाकर देशवासियों के लिए अहर्निश सेवा दे रहे हैं। अंधेरे को कोसने के बजाय हम अपने हिस्से का दिया जलाएं, तिमिर देर-सबेर जरूर दूर होगा।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours