पटना (न्यूज़ सिटी)। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों की चौथी सूची जारी की है। जिसमे पटना के कोरोना पॉजीटिव 5 मरीज मिले हैं। पॉजिटिव मरीजों में से 4 पुरुष और 1 महिला है। वही एक पुरुष मरीज (39 वर्ष) फुलवारी शरीफ, एक महिला (28) बीपीएससी बेली रोड पटना, 1 पुरुष मरीज (23 वर्ष) न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी और मछली गली राजा बाजार के 2 मरीज जिसमे एक की उम्र 36 और दूसरा 25 वर्षीय मरीज भी शामिल हैं।
इस तरह से आज कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 326 पर पहुंच गई है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग प्रिंसिपल सेक्रेटरी संजय कुमार ने अब तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की 4 सूची जारी की है।
पहली सूची में 13, दूसरी सूची में 17 ,तीसरी सूची में 14 और चौथी सूची में 5 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इस तरह से सोमवार को शाम चार बजे तक 49 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं।
वही बिहार में कोरोना केस की संख्या बढ़कर 326 पर पहुंच गई है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours