Articles by "scooty"
Showing posts with label scooty. Show all posts

पटना (न्यूज सिटी)। देशव्यापी लॉक डाउन में भी राजधानी पटना में अपराधी संगीन वारदात को अंजाम देने के फ़िराक में थे। जैसे ही इस बात की भनक पटना पुलिस की टीम को लगी तो वो चौकन्ना हो गए और तुरंत करवाई करने निकल पड़े। वही पुलिस आते देख स्कूटी पर दो सवार संदिग्ध स्कूटी और अपना बैग छोड़कर मौके पर से फरार हो गए।






https://youtu.be/MPUTT43jYbw




दरअसल मामला कंकड़बाग थाना क्षेत्र के लोहिया नगर स्थित मन्नासुर अपार्टमेंट की है। जहाँ पर कुछ लोगो ने एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को कुछ संदिग्ध हरकत करते देखा था। जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इसकी जानकारी ककड़बाग थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार को दी। सूचना मिलने के चंद मिनटों बाद ही पुलिस की एक टीम वहां पहुंच गई। लेकिन पुलिस टीम को अपनी ओर आता देख दोनों युवक लाल रंग की स्कूटी और बैग छोड़कर वहां से फरार हो गए।









वही मौके पर से पुलिस ने बैग को खंगाला तो पैरो तले जमीन खिसक गए। हालाँकि बरामद किये गए बैग में से पुलिस ने एक रिवॉल्वर, 6 गोली, ताला काटने वाला कटर, एक पिलास, दो बड़ा पेचकस सहित कुछ दूसरे सामान थे। फिलहाल पुलिस बरामद स्कूटी के नंबर के आधार पर अपराधियों के सुराग जुटाने में लगी है।