Articles by "Business"
Showing posts with label Business. Show all posts

पटना (न्यूज सिटी)। आज इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित वेबीनार में बतौर चीफ गेस्ट के रुप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाग लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने पूरे पूर्वोत्तर राज्यों के व्यापारियों एवं उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा जिस तरह से कोरोना रूपी आपदा आयी है, इसके साथ ही सभी को भविष्य में आत्मनिर्भर होने की संभावनाएं भी बहुत बढ़ जाती है। अतः इस समय आपके यह गोल्डन क्षण है जिसका उपयोग कर आप खुद को एवं देश को आत्मनिर्भर बना कर विश्व में एक अच्छा स्थान बना सकते। क्योंकि आपके पास हस्तकला का बहुत बड़ा साधन है, कच्चे माल का संसाधन है।









साथ ही आपके पास इसको करने की क्षमता बहुत है। अतः आप इसका भरपूर उपयोग करें। पूर्वोत्तर में बांस का काम बहुत ज्यादा होता है। जूट का काम बहुत ज्यादा होता है बिहार में मखाना और हस्तशिल्प का बहुत काम है और झारखंड अपने खनिज उत्पादन के लिए विश्व में मशहूर है। जबकिं ओडिशा अपने हस्तशिल्प के लिए पूरे विश्व में विख्यात है। अतः आप सभी व्यापारियों उद्यमियों से मेरा आग्रह है कि सब लोग संयुक्त प्रयास कर इस तरह से निर्माण कार्य में आगे आए ताकि देश समाज आप हम सभी आत्म निर्भरता के साथ-साथ जो हम समान बाहर से मंगाते हैं।






https://youtu.be/pJaQC8__xdo




उसकी जगह हम विदेश को निर्यात कर सकें। उन्होंने व्यापारियों का पूरी तौर से आह्वान किया की सरकार हर क्षेत्र में आपकी मदद करेगी और आप अपनी इच्छा शक्ति को बढ़ाकर देश हित में आगे आए और कार्य करें पूरे पूर्वोत्तर के व्यापारियों के साथ इस वेबीनार में मुझे भी सम्मिलित होने का अवसर मिला। इसके लिए कैट को एवं इंडियन चेंबर ऑफ कॉमर्स को बहुत धन्यवाद देता हूँ।



पालीगंज/नीरज कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित सब्जी मंडी में सैकड़ों की तादाद में फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने सुबह स्थानीय थाना की पुलिस द्वारा कुछ दुकानदारों के तराजू-बाटखरे जब्त करने और पिटाई के विरोध में एसडीओ आवास और थाना का शांतिपूर्ण तरीके से घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। वही BDO द्वारा हस्तक्षेप करने के बाद मामलेे का समाधान किया गया।









जानकारी के अनुसार अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित मुख्य सड़क के दोनों किनारे अपनी-अपनी दुकानें लगाकर सब्जी बेचने वाले दुकानदार को लॉकडाउन के दौरान लगातार आ रही भीड़-भाड़ और लॉकडाउन की उल्लंघन की खबरे पुलिस प्रशासन को मिल रही थी। जिसके बाद जिला प्रशासन द्वारा मामले में अनुमंडल प्रशासन को आदेश के बाद अनुमण्डल प्रशासन ने बाज़ारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का दिशा निर्देश दिया। आदेश मिलते ही अनुमंडल प्रशासन ने सब्जी मंडी को पालीगंज हाई स्कूल छात्रावास के खेल मैदान पर तत्कालिक रूप से शिफ्ट किया था।






https://youtu.be/jwzwCrAwpBg




वही अब लॉकडाउन खत्म हो चुकी है। इस बीच लगातार दो दिन से हो रहे बरसात से आधी सब्जी मंडी में पानी घुस चुकी है। जिससे दुकानों में जलजमाव हो गया है। इससे दुकानदारो के बीच हा-हाकार मच गया। उनके रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो चुकी है। दुकानदारों व्यवसाय काफी प्रभावित हो रहे है ।इसके कारण सब्जी बिक्रेताओं ने फिर से अपने पुराने जगह पर सब्जी बेचने की मांग करते हुए आज सुबह से अपने-अपने सभी दुकानें लगाने शुरू किए थे। लेकिन इसी बीच सुबह पालीगंज थाने की पुलिस ने पहुंचकर कई सब्जी दुकानदारों के तराजू बटखरे को जब्त करते हुए हल्का बल का प्रयोग कर दिया। इस घटना के बाद सैकड़ों सब्जी विक्रेताओं ने इसका विरोध करते हुए सुबह से ही एसडीओ आवास का घेराव कर दिया। वहां समाधान ना होने के बाद फिर सब्जी विक्रेताओं ने अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित नगर थाने का घेराव किया।









इस बीच काफी देर से घेराव कर रहे सब्जी विक्रेताओं के पास पालीगंज बीडीओ चिरंजीवी पांडे ने पहुंचकर इस मामले को पुलिस से बातचीत करते हुए इसका समाधान निकाला। उन्होंने ने दुकानदारों को फिर से अपने पुराने जगहों पर ही फिर सब्जी विक्रेताओं को सोसल डिटेनसिंग के पालन करने साथ दुकानें लगाने का तत्कालिक दिशा निर्देश दिया। वही इसे कुछ दिनों के बाद सब्जी मंडी को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करने का आश्वासन भी दिया है।



पटना (न्यूज़ सिटी)। बीते शनिवार को कैट ने बिहार के उद्योग मंत्री श्याम रजक के साथ एक बेबीनार का आयोजन की गई थी। जिस दौरान बिहार के सभी व्यापारियों ने उनके समक्ष उद्योग से संबंधित अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। साथ ही कैट, बिहार के संरक्षक शशि शेखर रस्तोगी ने भी पटना सिटी में बंद हो रहे बल्ब उद्योग और चमड़ा उद्योग से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।









कैट, बिहार के संरक्षक शशि शेखर रस्तोगी ने बताया एक जमाने में पूरे हिंदुस्तान में बल्ब उद्योग में पटना सिटी का नाम था। यहां के प्रदीप लैंप के द्वारा बनाए हुए बल्ब फिलिप्स इंडिया को सप्लाई होते थे और पूरे रेलवे में यहां का ही बल्ब इस्तेमाल होता था। मगर सरकारी उपेक्षा और यहां के व्यवसायियों को कोई भी तकनीकी ज्ञान और आर्थिक मदद नहीं होने से चमड़ा उद्योग तथा बल्ब उद्योग की दयनीय स्थिति हो गई है। माननीय उद्योग मंत्री ने सारी बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं को इंगित करते हुए उन्होंने इसे गंभीरता से ध्यान देने की बात कही। उन्होंने माना मेरे संज्ञान में है कि पटना सिटी में बल्ब उद्योग बहुत बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन करता था तथा वेब उद्योग चप्पल जूता बनाने का भी बहुत बड़ा कार्य होता था। जिस कारण से भी इसे दूर किया जा सकता है। मैं पूरा प्रयास करूंगा, मेरी बातों पर गंभीर होते हुए उन्होंने ध्यान दिया मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापन करता हूं। कैट को भी धन्यवाद ज्ञापन करता हूं, जो उन्होंने इस संवाद का आयोजन किया। हमें अपनी-अपनी समस्याओं को बिहार सरकार के सामने रखने का मौका दिया।






https://youtu.be/Np1zi675f8A




अगर सरकार इस पर ध्यान दें तो पटना सिटी को बहुत बड़ी राहत मिल सकती है और पटना सिटी ही नहीं पूरे बिहार के लोगों को रोजगार मिल सकता। सरकार को भरपूर रेवेनयू देता है। सरकार से प्रार्थना है तथा यहां के विधायक सह मंत्री नंदकिशोर यादव से भी प्रार्थना है इस विषय पर ध्यान देते हुए इसका समुचित लाभ पटना सिटी वासियों को दिलाएं।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना साहिब एवं फतुहा के जल्ला क्षेत्र में चुकंदर की फसल बर्बाद होने पर नुकसान की भरपायी राज्य सरकार करेगी। कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने भाजपा किसान मोर्चा के ज्ञापन पर यह आश्वासन दिया है।









चार चरणों के लॉक डाउन के कारण चुकंदर मंडी तक नहीं पहुंचे और फसल खेतों में कीड़े-मकोड़े लग जाने से बर्बाद हो गई। इस मुद्दे पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार से मुलाकात कर उनका ध्यान आकृष्ट किया था। किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि जल्ला क्षेत्र के करीब 30 गांव में 450 बीघा में लगी चुकंदर की नगदी फसल खराब होने से लगभग 250 किसान प्रभावित हुए हैं। ऐसे किसानों की सूची कृषि मंत्री प्रेम कुमार को किसान मोर्चा ने सौंपी।






https://youtu.be/ZCDNy2Chnjw




कृषि मंत्री ने किसानों की परेशानी सुनने के बाद यथाशीग्रह सूची की जांच कर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने माननीय मंत्री जी को प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए साग- सब्जी फल एवं तिलहन-दलहन के नुकसान का भी ध्यान आकृष्ट कराते हुए यथाशीघ्र मुआवजा देने की बात की। शिष्टमंडल में जल्ला मंडल अध्यक्ष सीताराम मेहता, शंकर मेहता, पूर्व ग्रामीण प्रभारी शिवेंद्रधारी सिंह, कपिल यादव ,संतोष सिंह,सुजीत कुशवाहा, जयनंदन यादव शामिल थे।



सेंट्रल डेस्क, न्यूज सिटी। भारत डिजिटल इंडिया में रुख कर चुका हैं। अब लोगों के हाईटेक बनाने के लिए सरकार के साथ साथ अब कंपनियां भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बैंकिंग सेवायें, ट्रैवल पोर्टल और होम अप्लायंस कंपनियों सहित अन्य कंपनियां अब लोगो को जाने माने सोशल मीडिया प्लेटफार्म व्हाट्सएप पर सेवाएं उपलब्ध कराना शुरू कर दी हैं। यहां तक कि अब आपके अपने रसोई में बनने वाले खाना में प्रयोग की जाने वाली गैस सिलिंडर की बुकिंग व्हाट्सएप से करा सकेंगे। हालांकि ये विश्वास न हो कि गैस बुकिंग व्हाट्सएप पर करा सकते हैं, लेकिन ये हकीकत हैं। व्हाट्सएप पर गैस सिलेंडर बुकिंग की सुविधा पूरे देश में शुरू की गई है। भारत पेट्रोलियम के देशभर में 71 मिलियन से अधिक गैस उपभोक्ता हैं। गैस वितरण के मामले में भारत पेट्रोलियम इंडियन ऑयल के बाद दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है।









जानकारी के अनुसार, रसोई गैस उपभोक्ता व्हाट्सएप नंबर 1800224344 पर अपना गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं। लेकिन उपभोक्ता को एक बात जरूर ध्यान रखना होगा कि वे जिस मोबाइल नंबर को गैस एजेंसी में रजिस्टर्ड करा रखा हैं, वे उसी रजिस्टर्ड नंबर वाले व्हाट्सएप से गैस सिलिंडर की बुकिंग करा सकेंगे। व्हाट्सएप से गैस सिलिंडर बुकिंग करने के बाद आपको बुकिंग का एक मैसेज मिलेगा, जिसमें बुकिंग संख्या दर्ज होगी। मिले मैसेज में गैस सिलेंडर का ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए कंपनी की ओर से एक लिंक भी होगा। दिए गए लिंक पर ग्राहक डेबिट, क्रेडिट, यूपीआई या फिर अन्य ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म से सिलेंडर की कीमत अदा कर सकते हैं।4







पटना (न्यूज़ सिटी)। लॉक डाउन के तीसरे चरण में राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। पटना के कलेक्टर कुमार रवि ने आज पटना जिला के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिसमे नया निर्देश जारी करते हुए कलेक्टर ने कहा कि राजधानी के अंदर किताब की दुकानों को खोलने का भी निर्देश जारी किया है। साथ ही जारी नए निर्देश के मुताबिक दुकान एवं प्रतिष्ठान अधिनियम के तहत निबंधित किताब की दुकानों को खोलने का आदेश दिया है।









पटना कलेक्टर द्वारा जारी निर्देश के अनुसार किताब की दुकानें प्रति सप्ताह सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को ही खुलेंगी। परन्तु दुकानदारों को दुकानों पर सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने, मास्क का प्रयोग करने, सेनिटाइजर का प्रयोग करने का सख्त निर्देश दिया है।






https://youtu.be/eJ1aK2WAiYw




इसके अतिरिक्त कलेक्टर कुमार रवि ने रेस्टोरेंट को खाने की होम डिलेवरी करने का भी निर्देश जारी किया है। हालांकि रेस्टोरेंट द्वारा होम डेलिवरी का कार्य प्रतिदिन किया जा सकेगा।



पटना (न्यूज़ सिटी)। लॉक डाउन के कारण से देेेश भर मेंं कल-कारखाने, प्रतिष्ठान-दुकान और छोटे बड़े सभी कंपनियाँ बंद पड़ी है। जिस कारण से सारे काम धंधा ठप पड़ चुका है। आमदनी भी रुक गयी है। बहुत सारी कंपनियों की अर्थव्यवस्था डगमगा गयी है। कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को छटनी में लगे हैं तो कंपनियां बंद होने के कगार पर पहुंच चुकी है।









पटरी पर अर्थव्यवस्था की गाड़ी उतरते देख सरकारी और निजी उपक्रम की संस्थान हरकत में आ गयी है। वही बिहार में 04 वर्षो के लिए श्रम कानून को स्थगित कर दी है। इसको लेकर आज भारतीय मजदूर संघ, बिहार प्रदेश के प्रदेश महामंत्री उमा प्रसाद बाजपई ने श्रम संसाधन विकास मंत्री, बिहार सरकार, नियोजन भवन, पटना को एक पत्र लिखा हैं। जिसमे कहा कि बिहार में श्रम कानून के स्थगित होने से श्रमिकों के हित के विरुद्ध है। साथ ही प्रासंगिक भी नही है। इसलिए भारतीय मजदूर संघ बिहार प्रदेश इस निर्णय का पुरजोर विरोध करता है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। केंद्र सरकार द्वारा लागू देशव्यापी लॉक डाउन बाबजूद भी सब्जी मंडियों में विक्रेता और क्रेताओं द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन किया जा रहा हैं। जिसको लेकर अनुमंडल प्रशासन ने तीन सब्जी मंडियों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का निर्देश दिया हैं।






https://www.youtube.com/watch?v=6BPzepaopUc




वही इस संबंध में अनुमण्डलधिकारी राजेश रौशन ने बताया कि हमें मीना बाजार, अगमकुआं शीतला माता मंदिर स्थित सब्जी मंडी और चौकशिकार पुर नाला पर स्थित सब्जी मंडी से लगातार सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन का शिकायत मिल रहा था। जिसके बाद शनिवार की सुबह पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार और अजीमाबाद अंचल के ईओ राकेश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया।






https://youtu.be/xM2nb3ZKTrY




जिस दौरान निरीक्षण करने गए अधिकारियों ने देखा कि सब्जी मंडियों में विक्रेता और क्रेता में सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन किया जा रहा है। जिसको लेकर अनुमण्डलधिकारी राजेश रौशन ने तीनों मंडियों को तत्काल प्रभाव को बंद करने का आदेश दिया हैं।



पटना (न्यूज़ सिटी)। पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने भारत एवं राज्य सरकार से मांग करते हुए कहा की सरकार अपने स्तर से खाद्य सामग्रियों से लदे हुए ट्रकों को गोदामों तक पहुंचने में छूट दें। क्यूँकि देशव्यापी लॉक डाउन लागू होने के कारण बड़े पैमाने पर व्यापारी वर्गों का खाद्य सामग्री से लदे हुए ट्रक रास्ते में जहां-तहां फंसे हुए हैं।






https://www.youtube.com/watch?v=j3DCssaUrEk&t=5s




अधिक दिन हो जाने के कारण कई खाद्य सामग्रियां बर्बाद हो जाने का डर है। ऐसे में व्यापारी वर्गों का अच्छा खासा नुकसान होने की संभावना है। ट्रकों पर लदे कच्चे सामान खराब होने की जल्दी गुंजाइश रहती है। कच्चा सामान खराब ना हो तथा व्यापारी वर्ग को आर्थिक नुकसान कम से कम हो इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकार को तुरंत कड़े कदम उठाने की जरूरत है। व्यवसाई वर्गों को ऑनलाइन गोदामों के माध्यम से ही थोक मंडियों में व्यवसाय करने की व्यवस्था कराई जाए। ताकि राहत कार्य में सामग्रियों का कोई बाधा ना आए क्योंकि व्यवसाई वर्ग अर्थव्यवस्था का रीढ़ होता है।






https://youtu.be/Yel5FmfgqDM




ऐसे में वायरस के खिलाफ लड़ाई में अर्थव्यवस्था का कम से कम नुकसान हो इसके लिए सावधानियां बरतते हुए व्यापारी वर्ग अपना कारोबार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए निश्चिंत होकर कर सके और राहत कार्य में भी सामग्रियों को लेकर किसी प्रकार का कमी ना हो।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय सब्जी मंडी में बीते सोमवार को नौबतपुर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में आज सब्जी दुकानदारों ने एकजुट होकर अपनी दुकानों को स्वतः बंद रखा और शांति पूर्वक रोष प्रकट किया। इस मौके पर दुकानदारों का कहना है कि पुलिस जब तक हम लोगो को सुरक्षा प्रदान नही करेगी, तब तक हम सब अपनी दुकानें नही खोलेंगे।






https://youtu.be/itv117une7Q




वही मामले में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने कहा सब्जी मंडी में दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही किया जा रहा था, जिसके एवज में पुलिस द्वारा करवाई की गई। साथ ही कहा कि अगर लोग कोरोना से बचाव के लिए बताये गए नियम पालन नही करेंगे तो पुलिस को मजबूरन करवाई करना पड़ा है। हालांकि थानाध्यक्ष ने नौबतपुर वासियो से अपील की है कि वे सभी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ताकि कोरोना से बचाव किया जा सके।






https://youtu.be/zv9lbVz9EyI






पटना सिटी(न्यूज़ सिटी)। शशि शेखर रस्तोगी बने ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन का फाउंडर मेंबर चुना गया।
इसके लिए अन्य समाज सेवी व ज्वेलर्स व्यवसायी ने भी बधाई दिया है । वहीं शशि शेखर रस्तोगी ने एआईजी जी एफ को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया है।