Articles by "Vitran"
Showing posts with label Vitran. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा आज तीसरे चरण के लॉक डाउन के तहत 37 वें दिन भी पटना सिटी के विभिन्न क्षेत्रों सहित पटना के ग्रामीण इलाकों में 640 पैकेट भोजन का वितरण किया।









समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की व्यवस्था बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष स वरिष्ठ समाजसेवी श्री ओ पी साह, श्री बिहारी जी मिल्स के द्वारा दी गई थी। वितरण का आयोजन अशोक राजपथ, श्री गुरु गोविंद सिंह पथ, पटना साहिब स्टेशन, मोर्चा रोड, हाजीगंज, कंगन घाट, NH 30, राजेंद्र नगर, स्टेशन रोड, गांधी मैदान जैसे इलाकों में वितरण किया गया।






https://youtu.be/XotJPLU4xKM




कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, प्रदीप केडिया, बिटटू खेतान, राजेश देवड़ा, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, सुभाष पोद्दार, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, अशोक कसेरा, संजय झुनझुनवाला, अनूप पोद्दार, सोनु टेकरीवाल सहित अनेक सदस्य सक्रिय थे।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर पटना सिटी के गायघाट स्थित पटना सिटी व्यवहार न्यायालय परिसर में पटना सिटी बार एसोसिएशन की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर अधिवक्ताओं के बीच एक-एक हजार की राशि वितरित की गयी।






https://youtu.be/cyXmI79GJ9s




इस मौके पर पटना सिटी बार एसोसिएशन के महासचिव संजय सिन्हा ने कहा कि आपदा राहत कोष की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर सैकड़ों अधिवक्ताओं के बीच राहत राशि का वितरण किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ख्याल रखा गया।









साथ ही महासचिव श्री सिन्हा ने कहा कि कोरोना को लेकर पिछले 2 माह से न्यायालय का कार्य प्रभावित है, ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर सैकड़ों अधिवक्ताओं के बीच जीवन यापन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। देशव्यापी लॉक डाउन में हर कोई असहाय व निर्धनों की सेवा में अग्रसर हैं। वही आज जयगुरूदेव युवा संगत पटना सिटी में भी कामेश्वर यादव की देख रेख में भुखे, असहाय व गरीबों में भोजन वितरण किया जा रहा हैं।









वितरण का आयोजन बीते 31 मार्च से प्रतिदिन व लगातार 200 भोजन पैकेट संगतों द्वारा बनाकर पटना के विभिन्न क्षेत्रों में असहायों के बीच वितरण किया जा रहा है।






https://youtu.be/MPUTT43jYbw