Articles by "Association"
Showing posts with label Association. Show all posts

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर पटना सिटी के गायघाट स्थित पटना सिटी व्यवहार न्यायालय परिसर में पटना सिटी बार एसोसिएशन की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर अधिवक्ताओं के बीच एक-एक हजार की राशि वितरित की गयी।






https://youtu.be/cyXmI79GJ9s




इस मौके पर पटना सिटी बार एसोसिएशन के महासचिव संजय सिन्हा ने कहा कि आपदा राहत कोष की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर सैकड़ों अधिवक्ताओं के बीच राहत राशि का वितरण किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ख्याल रखा गया।









साथ ही महासचिव श्री सिन्हा ने कहा कि कोरोना को लेकर पिछले 2 माह से न्यायालय का कार्य प्रभावित है, ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर सैकड़ों अधिवक्ताओं के बीच जीवन यापन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।