पटना (न्यूज़ सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है, जहां सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में फिर से एक बार आगलगी की घटना प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। वही अगलगी की सूचना अस्पताल प्रबंधन ने आनन-फानन में फायर बिग्रेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है।






https://youtu.be/aC43VFt1YIU




हालांकि इस आगलगी से कुछ देर के लिए अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया।





बता दें कि इससे पहले भी 21 अप्रैल को इमरजेंसी वार्ड की बिल्डिंग के ऊपर आग लगी थी जिस पर समय रहते अग्निशमन दस्ता ने आग पर काबू पा लिया था।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours