पटना (न्यूज सिटी)। कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को वापस बुलाने को लेकर आज पटना विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर जाप के छात्र नेताओं ने पोस्टर-बैनर लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्र नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोटा में फंसे छात्रों को बिहार वापस लाने की नारे लगा रहे थे। वहीं इसकी जानकारी जब पटना पुलिस को मिली तो तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं को पटना विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पहुंचकर हिरासत में ले लिया।






https://youtu.be/MPUTT43jYbw




वहीं इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भी सोमवार को पटना स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री को बुद्धि प्रदान करने हेतु सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया था। इस दौरान तेजस्वी यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की जनता की चिंता नहीं है। अगर छात्रों को पटना बुलाने में कठिनाई हो रही है तो वो हमें सिर्फ हमें आदेश दें ताकि हम अपने व्यवस्था कर सब को कोटा से बिहार वापस ले आएंगे।









जाप नेता पप्पू यादव ने भी कोटा में फंसे बिहारी छात्रों को वापस बुलाने को लेकर बार-बार नीतीश कुमार से गुहार लगाते आ रहे हैं। फिर भी उनकी बातों को बिहार सरकार अनसुनी कर रही है। पुलिस ने पटना यूनिवर्सिटी के गेट पर मनीष कुामार, छात्र प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार, विनय कुमार, आदित्य कुमार को गिरफ्तार किया है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours