February 2020

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। सुर्दशन सेंट्रल स्कूल का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज गुलजारबाग मैदान में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य सरकार के गन्ना विकास मंत्री बीमा भारती ने बैलून उड़ाकर की। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत पटना की मेयर सीता साहू, पटना सिटी अनुमंडलाधिकारी राजेश रौशन, वार्ड पार्षद किरण मेहता, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस ए कृष्णा, मंजूर आलम एवं प्राचार्य एम के सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में ड्रील, रस्साकसी, सौ एवं 400 मीटर दौड़, स्पून एंड मार्बल, सुई और धागा, थ्रो बॉल, कैरम, चेस, स्लो साईकल, बैडमिंटन आदि खेलों में का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।









प्रतियोगिता के दौरान मंत्री बीमा भारती ने अपने संबोधन में कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें। तो वही दूसरी ओर मेयर सीता साहू ने शिक्षा के साथ खेल पर जोर देने की सलाह दी। अनुमंडल अधिकारी राजेश रोशन ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति अभिरुचि रखना चाहिए।






https://youtu.be/y4cJcIpSBjs




प्रतियोगिता के अंत में मंत्री बीमा भारती ने पार्षद शोभा देवी पार्षद किरण मेहता समाजसेवी धनंजय मेहता मंजूर आलम एवं लगभग 600 प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सुदर्शन परिवार के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वही आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज एवं डॉ कुमार अरुणोदय ने शुभकामना भेजी। जबकि कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य एम के सिंह ने किया।






https://youtu.be/wwgEI_3jMp4


पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कुर्जी, मैनपूरा, दीघा, राजीव नगर, आशियाना नगर, शेखपुरा, समनपूरा, राजा बाजार, पुनाईचक, गर्दनीबाग, अली नगर, अनिसाबाद आदि इलाकों में एक अगस्त 2020 को गांधी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुँचने वाले वार्ड के कार्यकर्ताओं की तैयारी की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिया।






https://youtu.be/wwgEI_3jMp4




श्री प्रसाद ने कहा कि पूरी राजधानी तोरनद्वारों, बैनर पोस्टर एवं कटओऊटस से कार्यकर्ताओं द्वारा सजा दी गयी है। राज्य के मतदान केंद्रों से आ रहे कार्यकर्ताओं के स्वागत में राजधानी के कार्यकर्ता मेजबानी के लिए तैयार हैं।






https://youtu.be/f472nIjs8rs




श्री प्रसाद ने कहा कि 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन की कामयाबी का शंखनाद बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा होगा। बिहार के बहत्तर हजार मतदान केंद्रो से आ रहे कार्यकर्ता सफलता का मंत्र ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर सैयद सबीऊद्दिन अहमद, नागेन्द्र कुमार, दिनेश चंद्रवंशी, अरुण कुमार सिंह, मनोज गुप्ता, डाॅक्टर हसन इमाम समेत अनेक नेता भी मौजूद थे।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बड़ी खबर पटना सिटी से, जहां पटना सिटी के अगम कुआं थाना क्षेत्र के जीरोमाइल स्थित श्रीराम फाइनेंस के कार्यालय से बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर दिनदहाड़े ग्राहकों से 2 लाख 87 हजार रुपए लूट लिए। इस दौरान अपराधियों ने लूट का विरोध करने पर कार्यालय के शाखा प्रबंधक को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद सिटी एसपी पटना पूर्वी, एडिशनल एसपी समेत विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुट गई है।





श्रीराम फाइनेंस के इसी ब्रांच में हुई लूट




बताया जाता है कि पांच-छह की संख्या में हथियारबंद अपराधी कार्यालय में आ धमके और ग्राहकों से लूटपाट शुरू कर दी। इस दौरान तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने कार्यालय में उपस्थित सभी लोगों को अपने कब्जे में ले लिया वही दो अपराधी गेट के बाहर गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। लूटपाट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। सिटी एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए जल्द ही लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।






https://youtu.be/wwgEI_3jMp4
देखे वीडियो में किस तरह से अपराधियों ने कोहराम मचाया


पटना (न्यूज सिटी)। वाल्मीकिनगर लोकसभा के सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का ईलाज के दौरान एम्स, नई दिल्ली में शुक्रवार को निधन हो गया। आपको बता दें की स्व• महतो अपने राजनैतिक जीवन में दो बार लोकसभा का सदस्य एवं एक बार बिहार सरकार में मंत्री रहे। उनके निधन पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, श्री बशिष्ठ नारायण सिंह ने शोक जताया है। उन्होंने अपने शोक-संदेश में कहा कि स्व• महतो पार्टी के मजबूत नेता थे, उनकी मृत्यु हो जाने से पार्टी को अपूर्णिय क्षति हुई है। वही श्री सिंह ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके आत्मा की शान्ति और शोकाकुल परिवार को धैर्य एवं साहस के लिए भगवान से प्रार्थना किया।





शोक-संदेश देने वालो में बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक, श्री संजय कुमार सिंह ‘‘ गांधी जी’’, राष्ट्रीय सचिव श्री रवीन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश महासचिव डाॅ नवीन कुमार आर्य, श्री अनिल कुमार, श्री परमहंस कुमार, श्री चन्दन कुमार सिंह, श्री कामाख्या नारायण सिंह, श्री मृत्युंजय कुमार सिंह शामिल है।



पटना (न्यूज सिटी)। दीघा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर एवं वार्ड अध्यक्षों के साथ-साथ प्रमुख नेताओं की बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर एक अगस्त को पटना गांधी मैदान में आहूत कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री वशिष्ठ नारायण सिंह ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन इतिहास दर्ज करने की ओर अग्रसर है। दीघा के कार्यकर्ता बड़ी तादाद में पूर्ण अनुशासन के साथ गांधी मैदान पहुँचे। साथ ही श्री सिंह ने कहा कि पूरे राज्य से मतदान केंद्रों पर सक्रिय दो लाख कार्यकर्ता गांधी मैदान पहुँचेंगे। पूरे राज्य में इसके लिए अच्छी तैयारी हुई है।









वही मौके पर जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दीघा विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों की तैयारी का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्टी ध्वज एवम् पट्टा के साथ हर वार्ड के कार्यकर्ता बैनर लेकर गांधी मैदान पहुँच रहे हैं।हर वार्ड का भ्रमण करके कार्यकर्ताओं को सही समय पर प्रस्थान करके सम्मेलन स्थल पर पहुँचने के लिए आग्रह किया जा चुका है। साथ ही कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विधानसभा चुनाव 2020 का शंखनाद किया जाएगा।









इस अवसर पर जदयू नेता सबीऊद्दिन अहमद प्रिंस श्रीवास्तव, नागेन्द्र कुमार, राहुल खण्डेलवाल, अरुण कुमार सिंह, दिनेश चंद्रवंशी, डाॅक्टर हसन इमाम, मनोज गुप्ता, धीरज कुमार, दिनेश सिंह, जनर्दन पटेल, शुभनारायण सुनिता बिंद, ददन यादव, श्याम बिहारी यादव, मधुशीला  सिंह, एजाज अहमद, पृथ्वीनाथ पासवान, संजू कुमारी, कंचनमाला चैधरी, शोभा देवी, विनीता स्टेफी, सरोज देवी इम्तियाज आलम, एजाज खान, कंचन सिंह आदि उपस्थित थे।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में कार्यरत लेखापाल दीपक कुमार के खिलाफ ममता कार्यकर्ताओं ने प्रताड़ित करने का मामला खाजेेेकलां थाना में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने पटना सिटी व्यवहार न्यायालय के आदेश पर खाजेकलां थाना की पुलिस ने लेखपाल को गिरफ्तार करने अस्पताल जा पहुंची। वही पुलिस को आते देख लेखपाल दीपक कुमार किसी तरह से बच बचाकर मौके पर से फरार हो गया। जिस कारण से पुलिस को वहां से खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।







पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी के समीप गुरुवार के देर रात बेलगाम ट्रक ने एक बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे युवक की मौत मौके पर ही हो गई। वही घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा अगमकुआं थाना की पुलिस को दिया। सूचना पाते ही स्थानीय अगमकुआं पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक की पहचान बांका जिला निवासी यशवंत कुमार के रूप में की गई है।





घटना स्थल पर मौजूद मृतक का क्षतिग्रस्त बाइक




घटना के संबंध में बताया जाता है कि यशवंत कुमार अपने मित्र अश्वनी पांडे के साथ बाइक पर सवार होकर बाढ़ से पटना आ रहे थे, इसी दौरान बड़ी पहाड़ी के पास पीछे से आती एक बेलगाम ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में बाइक चला रहे अश्वनी पांडे मामूली रूप से घायल हो गए। मृतक के भाई पंकज कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक यशवंत कुमार का हाल ही में जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट में न्यायिक पदाधिकारी के पद पर चयन हो गया था और वह उसी काम के सिलसिले में पटना आ रहे थे। हालांकि पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है जबकि चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया।





अगमकुआं थाना द्वारा जब्त की गई ट्रक


नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नौबतपुर पुलिस ने बाजार में चेचौल मोड़ के पिस्तौल लहराते एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान चेचौल निवासी शम्भू सिंह का पुत्र अंजिश कुमार के रूप में हुई है।इस मामले में थानाध्यक्ष सम्राट दीपक बताया कि शाम को लगभग 8 बजे सूचना मिली कि एक स्कूटी पर सवार दो बदमाश पड़ाव के पास पिस्तौल लहराते जा रहे है। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और बदमाशो का पीछा करने लगी। कुछ दूर जाने के बाद बदमाश स्कूटी छोड़ भागने लगे।पुलिस ने पीछा कर चेचौल निवासी अंजिश कुमार को पकड़ा जबकि एक अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। भागने वाले एक अपराधी की पहचान हो गई है। बदमाश के पास से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ है। पहचान किये गए बदमाश की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। भागने वाले बदमाश की पहचान नौबतपुर के राजेश कुमार के पुत्र शुभम कुमार के रूप में किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी बदमाश बाजार में किसी घटना को अंजाम देने आये थे। पुलिस गिरफ्तार अंजिश को पुलिस हिरासत में जेल कोर्ट भेज दिया।



पटना (न्यूज़ सिटी)। होली पर्व को देखते हुए रेलवे ने सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे द्वारा नियमित ट्रेनों और सप्ताहिक चलने वाली ट्रेनों को तकनीकी कारणों के कारण रद्द किया था। जो उसे पुनः एक मार्च से चलाने का निर्णय ली है, जिसके लिए हरी झंडी दिखा दी गयी है। इस संदर्भ में पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि पटना से दिल्ली के बीच संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस समय 16 जोड़ी रद्द की गई ट्रेनों को फिर से चलाने का निर्णय लिया है। जिसका परिचालन 1 मार्च से शुरू हो जाएगा। साथ ही बताया कि इन ट्रेनों को कुहासे की वजह से परिचालन में हो रही देरी को देखते हुए पहले 29 फरवरी तक रद्द किया गया था ताकि ट्रेनों को सही समय पर चलाया जा सके। वही बाद में इसकी अवधि बढ़ाकर 31 मार्च तक कर दी गई थी। इसके बाद रेलवे ने यात्रियों की परेशानी को देखते हुए व्रत के लिए ट्रेन को पुनः परिचालन के लिए हरी झंडी दिखा दी है।






https://youtu.be/f472nIjs8rs




आप भी जान ले रेलवे द्वारा एक मार्च से फिर से चलायी जाने वाली ट्रेनों की सूची इस प्रकार हैं--- ट्रेन संख्या 13151/52 कोलकाता-जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 12327/28 हावड़ा-देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 13413/13483 मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस, 13414/13484 दिल्ली-मालदा टाउन फरक्का एक्सप्रेस, 12988/87 अजमेर-सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, 12393/94 राजेंद्र नगर-नयी दिल्ली संपूर्ण क्रांति, 12561/62 जय नगर-नयी दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी, 12557/58 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति, 15211/12 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, 13005/06 हावड़ा-अमृतसर हावड़ा मेल, 12505/06 कामाख्या-आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ इस्ट एक्सप्रेस, 12873/74 हटिया-आनंद विहार-हटिया झारखंड स्वर्ण जयंती, 22857/58 संतरागाछी-आनंद विहार-संतरागाछी सुपरफास्ट, 14524/23 अंबाला-बरौनी-अंबाला हरिहरनाथ, 14006/05 आनंद विहार-सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस, 14618/17 अमृतसर-बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, 13119/20 सियालदह-आनंद विहार-सियालदह एक्सप्रेस शामिल है। 



पटना (न्यूज सिटी)। आरा - मोहनियां सड़क को फोर लेन में बनाने की योजना को केंद्र सरकार ने मंजूर कर दिया है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने टेंडर भी कर दिया है। सड़क निर्माण कार्य को जल्द निर्माण करने के लिए दो भाग में टेंडर किया गया हैं। टेंडर का पहला भाग पररिया से आरा और दूसरा भाग पररिया से मोहनियां तक के लिए किया गया हैं। आपको बता दे कि 125 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 45 मीटर चौड़ाई में जमीन को अधिग्रहण किया जा चुका हैं। हालांकि इस सड़क के निर्माण में सरकार को लगभग 17 सौ करोड़ रुपये की खर्च आएगी। वही अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके निर्माण से लोगो को इस दूरी को तय करने में मात्र डेढ़ घंटे का समय लगेगा।






https://youtu.be/f472nIjs8rs


बिहटा/विजय कुमार (न्यूज सिटी)। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर नियोजित शिक्षक अपनी मांगों को लेकर विगत 11 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। वही बिहार सरकार के द्वारा इनके मांगों के प्रति कोई रवैया अख्तियार न किए जाने से नाराज होकर के बिहटा प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने अपने परिवारजनों एवं छोटे-छोटे बच्चों के साथ बैठकर अपनी मांगों के लिए धरना स्थल पर बैठे हैं। मौके पर उपस्थित बच्चों ने अपने हाथों में स्लोगन लिखे तख्तियां लिए हुए थे जिसमे लिखा था कि नियोजित शिक्षकों को सामान काम तो सामान वेतनमान देना होगा, राज्य कर्मी का दर्जा देना होगा। साथ ही मौके पर विभिन्न नारेबाजी कर रहे बच्चे एवं परिवारजनों के साथ शिक्षकों ने अपनी पीड़ा को प्रदर्शन किया।









हड़ताल के 11 दिन बिहटा बीआरसी में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता कामेश्वर यादव ने आकर के नियोजित शिक्षकों की मांगों का समर्थन किया एवं कहा कि हमारी पार्टी नियोजित शिक्षकों के साथ हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। अगर वर्तमान सरकार के द्वारा समान कार्य समान वेतन नहीं दिया जाता है तो हम अपने मेनिफेस्टो में इसको शामिल करवाएंगे। हमारे नेता चिराग पासवान ने भी आश्वासन दिया है कि बिहार के नियोजित शिक्षकों की मांग वाजिब है और इसको लोक जनशक्ति पार्टी उठाएगी और माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाएगी। धरना कार्यक्रम में उपस्थित परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव आनंद मिश्रा ने कहा कि बिहार सरकार नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन देने में पैसे का रोना रो रही है तो बिहार के नियोजित शिक्षक अपने वेतन से भी वेतन कम करने को तैयार है। सरकार विधायक और मंत्रियों के वेतन में भी कटौती करे। बिहार सरकार वेतन वृद्धि न करे, ये भी मंजूर हैं। लेकिन राज्यकर्मी का दर्जा दे इसमें तो आर्थिक रोना नही न होगा। आज के कार्यक्रम में पंकज पाठक, जयकांत धीरज, विजय यादव, लालबाबू वियोगी, विष्णु, मो फहीम, विनय, उदय, अखिलेश, अरविंद, दिलीप अर्चना, स्वेता, रिंकू, सुस्मिता, संध्या, अर्चना रोशनी, दीपिका गोपाल, देवलगन, राजू आदि उपस्थित थे।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU


पटना (न्यूज सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। जहाँ मांझी पार्क के पास बदमाशों ने सातवीं कक्षा के एक छात्रा के साथ गैंगरेप जैसी संगीन वारदात को अंजाम दिया हैं। वही इस वारदात के बाद से छात्रा काफी डरी-सहमी थी। जिसके बाद छात्रा की स्थिति देख परिजनों ने उससे पूछताछ किया तो पीड़िता ने घटित घटना के बारे में अपने परिजनों को बताई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगो को गुस्सा भड़क उठा और सैकड़ो की संख्या में लोग थाना का घेराव कर आगजनी करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने आक्रोशित लोगो को काफी समझा बुझाकर शांत कराने में जुट गई हैं।






https://youtu.be/f472nIjs8rs




हालांकि घटना के संबंध में बताया जा रहा हैं कि पीड़ित छात्रा के गुमशुदगी की सूचना उसके परिजनों ने स्थानीय पुलिस को पहले ही दी थी। जिसके बाद छात्रा द्वारा रेप की की सूचना मिलने परिजनों में काफी आक्रोशित होकर लोगों ने थाने का घेराव कर अंजानी किया साथ में स्थानीय बाजार को भी बंद करवा दिया।



पटना (न्यूज सिटी)। जेपी सेतु पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाए जाने से बिहार ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन ने 29 फरवरी से राज्य भर ट्रकों का अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर आंदोलन के मूड में हैं।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU




एसोसिएशन ने इस संदर्भ में एलान करते हुए कहा कि गांधी सेतु पर बड़े वाहनों के प्रशासन की ओर से पहले से ही रोक लगा दिया गया है तो वही मोकामा सेतु भी पहले से बंद है। तो ऐसे में वाहन का परिचालन बाइपास से फुलवाड़ीशरीफ, नौबतपुर, विक्रम से सहार पुल होते हुए वीर कुंवर पुल से उत्तर बिहार जाएगी। इस रास्ते से वाहनों का परिचालन होने से लगभग 125 किलोमीटर की दूरी बढ़ जाएगी और समय भी तय समय से 2 घंटे और बढ़ जाएंगे। जिसे माल ढुलाई का भी चार्ज बढ़ जाएगा और सामानों का लागत इस कारण से वृद्धि हो सकती है। ऐसे में ट्रक वालो के सामने भुखमरी की नौबत आ जायेगा।






https://youtu.be/f472nIjs8rs




हालांकि आपको बता दे कि जेपी सेतु पर शुक्रवार से बड़े व भाड़ी वाहनों का परिचालन बंद है। इस संदर्भ में पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने कहा कि पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के जीएम ने राज्य सरकार को 25 फरवरी को पत्र लिख कर जानकारी दिया कि जेपी सेतु पर भारी वाहनों के परिचालनों से पुल पर अधिक दवाब पड़ रहा है। जिसके बाद इस पत्र के आलोक में मुख्य सचिव ने ट्रैफिक एसपी को निर्देश जारी करते हुए कि अगले 48 घंटे में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की बात कहा है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। होली जैसे पर्व महान पर्व के आगमन होते ही पटना पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद के अलर्ट है। इसके लिए पुलिस- प्रशासन द्वारा सुरक्षा लिहाज से चप्पे चप्पे पर निगाहे बना रखी है। वही इसी निगाहे का कारण आज चौक थाना की पुलिस ने पटना साहिब स्टेशन के पास शराब बरामद किया है।









घटना की जानकारी देते सिटी एसपी (पूर्वी) जितेंद्र कुमार ने बताया कि पटना साहिब स्टेशन के पास दो व्यक्ति और एक महिला को संदिग्ध हरकत करते देखा तो पुलिस को शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनो व्यक्ति को हिरासत में ले लिया जबकि साथ मे रही एक महिला पुलिस को देखते ही मौके पर से भागने में सफल रही। हालांकि पुलिस ने पकड़े गए दोनों संदिग्धों के पास तीन ट्रॉली और झोला भी बरामद किया है। पुलिस ने जब ट्रॉली और झोला की तालाशी ली तो ट्रॉली बैग में रखे कपड़े में छिपा कर रखे 38 बोतल शराब को बरामद किया है। हालांकि सिटी एसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्ति की पहचान यात्री की भेश में शराब तस्करी करने वाले व्यक्ति दिनेश कुमार और अन्य के रूप में हुई। फिलहाल पकड़े गए दोनो तस्करो से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU


पटना सिटी/संजीव देवड़ा (न्यूज सिटी)। बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर आज श्री गुरु गोविंद सिंह मध्य विद्यालय में चौक थाना के सहयोग से चित्रांकन प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने चित्रांकन के माध्यम से जल-जीवन-हरियाली को दर्शाते हुए बताया कि आज जल और जीवन दोनो ही मनुष्य के आवश्यक हैं और मनुष्य के जीवन में हरियाली और जल दोनों ही एक दूसरे के पूरक है।





श्री गुरु गोविंद सिंह मध्य विद्यालय के छात्र सम्मानित होते हुए




इस अवसर पर मुख्य अतिथि चौक थानाध्यक्ष मितेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने चित्रांकन प्रतियोगिता में परिपूर्ण सिन्हा को प्रथम पुरस्कार, रिया कुमारी को द्वितीय पुरस्कार, कृति कुमारी को तृतीय पुरस्कार, निबंध प्रतियोगिता में प्रियंका कुमारी को प्रथम पुरस्कार, आर्यन कुमार को द्वितीय पुरस्कार और विनीत कुमार को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य नवनीत कौर, वरिष्ठ समाजसेवी सतनाम बग्गा सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।






https://youtu.be/wSz0EpXHoBk














पटना (न्यूज सिटी)। आज समान प्रशासन विभाग, बिहार सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर 2004 बैच के 4 आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी है। वहीं विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आईएएस पलका साहनी, आईएएस आर लक्ष्मण, आईएएस कुंदन कुमार और आईएएस अभय कुमार सिंह को प्रोन्नति मिला है। फिलहाल आपको बता दें कि प्रोन्नति प्राप्त सभी आईएएस अधिकारी तत्काल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। इन सभी को वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति प्रदान की गई है।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU




हालांकि विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आईएएस कुंदन कुमार, आईएएस अभय कुमार सिंह और आईएएस पलका साहनी को शर्त के मुताबिक इन्हें सचिव स्तर में प्रमोशन दिया गया है और यह आगामी सत्र में स्थान मिलने पर आलोच्य प्रशिक्षण को पूरा कर लेंगे।



पटना (न्यूज सिटी)। बिहार जदयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने दावा किया है कि बजट सत्र के बाद राजद पार्टी में भगदड़ मचेगी। जिसके बाद कई नेता व विधायक राजद छोड़ देंगे। जदयू में बजट सत्र के बाद टूट होने का राजद विधायक सह प्रवक्ता के दावे को हवा-हवाई बताते हुए कहा कि भाई वीरेंद्र जी पहले ये बतायें कि वे किस पार्टी में जाने की फिराक में जुगाड़ लगा रहे हैं? अगर भाई वीरेंद्र को ये पता कि राजद में कौन आएगा तो उन्हें यह भी पता होगा कि राजद से कौन जाएगा। इसलिए भाई वीरेंद्र जी को सब पता है राजद से कौन-कौन जदयू और अन्य एनडीए दलों में जाएगा। कहीं ऐसा न हो कि भाई वीरेंद्र जी के नेतृत्व में ही राजद में भगदड़ मचे।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU




निखिल मंडल ने कहा कि भाई वीरेंद्र ने जिस तरीके का आचरण सदन में दिखाया है वो निन्दनीय है। तेजप्रताप द्वारा बार-बार औकात पूछकर बेईज्जत किए जाने के बाद भी राजद में तेजस्वी का पैर पकड़कर बने हुए हैं। भाई वीरेंद्र को याद होना चाहिये कि वे पहली बार नीतीश कुमार जी की कृपा से विधायक बने थे और जो हरकत करके नीतीश जी को धोखा दिया था वो भी याद कर लें। भाई वीरेंद्र ये बतायें कि वे राजद कब छोड़ रहे हैं?









गौरतलब है कि विधानसभा में मीडिया से बातचीत में भाई वीरेन्द्र ने कहा कि बजट सत्र के बाद कई विधायक जदयू छोड़ महागठबंधन में शामिल होंगे। जेडीयू के विधायक लगातार राजद के संपर्क में हैं। बजट सत्र जैसे हीं खत्म होगा जेडीयू में भगदड़ मच जाएगी।



नैबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नगर पंचायत के वार्ड 15 के लिए हुए चुनाव का परिणाम मंगलवार को आ गया। चुनाव के बाद को हुए मतो की गिनती में वार्ड 1 से कृष्णा साव, वार्ड 2 से विजय पासवान, वार्ड 3 से जय प्रकाश शर्मा, वार्ड 4 से रितु कुमारी, वार्ड 5 से सुनीता देवी, वार्ड 6 पूनम देवी, वार्ड 7 से किरण देवी, वार्ड 8 से बिफन साव, वार्ड 9 से राजेश कुमार, वार्ड 10 से गीता देवी, वार्ड 11 से उषा कौशिक, वार्ड 12 सुभाष कुमार, वार्ड 13 से राहुल शर्मा, वार्ड 14 से सरयुग मोची और वार्ड 15 से देवंती देवी को विजयी घोषित किया गया।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र से पुलिस ने लुटेरा गिरोह के पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इन लुटेरों के पास से लूट के सभी सामान को भी बरामद किया है।






https://youtu.be/f472nIjs8rs




इस संबंध में पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार ने बाईपास थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की बीते रात लूटेरा गिरोह के सदस्यों ने एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सुमित कुमार से लूटपाट की थी। इस दौरान लूटेरे ने पीड़ित से लैपटॉप, मोबाइल, घड़ी सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात लूट लिया था। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। वही पुलिस ने पीड़ित के बयान पर पुलिस में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित करवाई कर लूटेरा गिरोह के सभी पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। वही पीड़ित सुमित कुमार के बारे में बताया जा रहा हैं कि वह पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरीय अधिकारी का रिश्तेदार है।







पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि आज बिहार एक नए रूप में खड़ा हो रहा है। 15 वर्ष पहले का बिहार और आज के बिहार में बहुत फर्क है। राजनीतिक पद्धति में विश्वास करनेवाले लोग इस अंतर को भलीभांति समझते होंगे। बिहार में नीतीश कुमार ने जब से सत्ता संभाली है, यह स्पष्ट कर देने का काम किया है कि राजनीति की सीमा सिर्फ कुर्सी तक सीमित नहीं है। जो कुर्सी विकास की राजनीति के लिए बराबर कार्यरत हो, न्याय के लिए लड़नेवाली हो, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करनेवाली हो, लोकतंत्र में विश्वास करनेवाले लोगों की जमात बढ़ानेवाली हो, वही कुर्सी सच्चे अर्थों में लोकतंत्र को स्थापित करती है।






https://youtu.be/f472nIjs8rs




श्री प्रसाद ने कहा कि राजनीति के साथ न्यायपूर्ण समाजनीति को लेकर चलना दुष्कर कार्य है। समाजनीति के ज्वलंत मुद्दे अंततः राजनीति को प्रभावित करते हैं। नीतीश जी ने राज्य में कुशल शासन के साथ ही समाज के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखलाकर पार्टी की नीतियों व सिद्धान्तों को स्पष्ट कर दिया है। उनके नेतृत्व में शराबबन्दी का जो फैसला लिया गया, उसमें हमें एक बड़ी सफलता और नैतिक विजय प्राप्त हुई है। दूसरे राज्य भी इस मुहिम का अनुकरण कर रहे है, इस दिशा में पहल कर रहे हैं और इसके पक्ष में कानून भी बना रहे हैं।दहेज और बाल-विवाह जैसी सामाजिक कुरूतियाँ हमारे समाज को खोखला कर रही हैं। इन कुरूतियों के खिलाफ भी अब यहां शंखनाद हो चुका है। वृक्षारोपण हो या साक्षरता अभियान या फिर 7 निश्चय की योजनाएं। 7 निश्चय तो आज बिहार के जनजीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी साबित हो रहा है।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU





श्री प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भारतीय राजनीति में एक माॅडल प्रस्तुत किया है। नीतीश कुमार ने महिलाओं को सशक्त कर उन्हें चहारदीवारी के कैद से बाहर निकालकर इस लायक बनाया कि वे आज शासन-प्रशासन से लेकर पंचायती राजव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए बिहार के विकास की गाथा लिख रही हैं। आज के दौर में महिलाएं समाज मे पुरुषों के साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। इसीलिए श्री नीतीश कुमार की स्वीकार्यता राष्ट्रीय स्तर पर विकास की राजनीति के लिए ही है। लगातार तीसरे वर्ष भी देश में आर्थिक वृद्धि दर मेंअव्वल रहकर बिहार ने नीतीश जी के न्याय के साथ विकास की अवधारणा को और मजबूती दे दी है।



बिहटा/विजय कुमार (न्यूज सिटी)। बिहार राज शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति, बिहार के आह्वान पर बिहटा प्रखंड के नियोजित शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के 9 वें दिन भी यानी कि आज बारिश के मौसम में भींगते हुए भी अपनी मांगो के प्रति अडिग रहे। साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रखा।






https://youtu.be/f472nIjs8rs




वही आज बिहटा के बीआरसी में धरना - प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में शिक्षक - शिक्षिकाओ ने अपने आप प्रदर्शन को बारिश में भींगते हुए भी प्रदर्शन किया। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के प्रवक्ता श्री रजनीश तिवारी भी अपने समर्थकों के साथ आये और सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जाप के नेता पप्पू यादव एवं हमारी पार्टी बिहार के नियोजित शिक्षकों के मांगो को समर्थन करती है, आपकी लड़ाई हम लड़ेंगे। वही प्रदर्शन में शामिल होने आए प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता श्री मिथलेश शर्मा ने भी हड़ताली शिक्षकों का समर्थन दिया और कहा कि शिक्षक - शिक्षक भाई - भाई लड़ कर लेंगे पाई - पाई। हम सभी अपनी मांगों के आगे सरकार को मजबूर कर देंगे, हमारी एकता से सरकार को मजबूर झुकना होगा।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU




सभा मे परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव आनंद मिश्रा ने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ हमारे वेतनमान की नही बल्कि समाज की बराबरी की है। जब शिक्षक ही भेदभाव का शिकार हो रहा है तो अपने बच्चों को कैसे समानता की पाठ पढ़ायेगा? हम बच्चों को जोर जुल्म के खिलाफ संघर्ष की बात बताते है तो अपने जीवन मे भी उसको करके दिखायेंगे तभी हम सफल शिक्षक हो सकते है। वही आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमित कुमार, मिथलेश पासवान, विजय सिंह यादव, मो मन्नान, पंकज पाठक, अर्चना, स्वेता, रेणु, पूर्णेन्दु, सविता, संध्या, प्रवीण ज्योति संतोष आदि उपस्थित थे।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना की पुलिस ने सोमवार को बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्य की गिरफ्तारी सहित एक प्लेटिना बाइक एवं दो मोबाइल बरामद किया है।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU




पकड़े गए गिरोह के सदस्यों में नून का चौराहा, लोहा का पुल निवासी मो सलाउद्दीन के पुत्र मो दानिश उर्फ शाहरुख और मोगलपुरा निवासी मो यूसुफ के पुत्र मो साहिल आदि है। पुलिस ने इस मामले में खाजेकलां थाना कांड संख्या 83/20 को दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है।






https://youtu.be/f472nIjs8rs


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। इस वक्त राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के मछरियाम से बड़ी खबर आ रही है, जहां पर यात्रियों से खचाखच भरी बस पलटने से कोहराम मच गया। हालांकि इस हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगो ने किसी भी तरह से प्रयास कर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। जबकि घायल हुए यात्रियों को इलाज हेतु एनएमसीएच भेजा गया है। मौके पर बस में सवार यात्रियों ने बस ड्राइवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह बस को गलत तरीके से चला रहा था। जिस कारण से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU


पटना सिटी संजीव देवड़ा(न्यूज़ सिटी) ।आयो फागन मेलो बाबो महारे हेलो लेकर हाथों में निशान चालो खाटु धाम मंदिर मे बड़गयो होली खेलने से डर गयो जैसे अनेक भजनों से संपूर्ण पटना सिटी बाबा में हो गया मौका था श्री श्याम सेवा प्रचार समिति द्वारा आयोजित रंग रंगीलो फागण महोत्सव के दूसरे दिन का सनातन धर्म सभा भवन से एक विशाल निशान शोभायात्रा रंग बिरंगे निशान लिए महिलाएं पुरुष से चल रहे थे श्री श्याम प्रभु पालकी पर विराजमान भक्त पालकी को खींचते हुए बाबा की जय कारों से आगे बढ़ रहे थे शोभा यात्रा मचछरहटा खाजेकलाँ पानी टंकी चौक झाऊ गंज चमडोरिया होते हुए गुरु गोविंद सिंह पथ स्थित सुलतानियाँ निवास पर समाप्त हुई रास्ते पर पुष्प वर्षा और सर बस से निशान यात्रा का स्वागत किया गया शोभा यात्रा का नेतृत्व संजय गोयनका आत्म बागला राजकुमार मोदी संजीव देवड़ा अमित खेतान प्रकाश अग्रवाल अंकित मेढतिया शुशील झुनझुनवाला विनोद अग्रवाल कन्हैया केडिया संयम सुलतानियाँ शुभम अग्रवाल राज कुमार गोयनका अनेक सदस्य कर रहे थे।







पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। चौक थाना क्षेत्र के मथनी तल स्थित एक आभूषण दुकान लक्ष्मी जेवेलर्स में तीन संख्या में आ धमके अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली फायरिंग करने लगे, जिससे आसपास का माहौल में दहशत उत्पन्न हो गया। हालांकि गोलीबारी की हुए घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। वहीं इस गोलीबारी की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार सहित विभिन्न थानों की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस को आते देख मौके पर से अपराधी भागने में सफल रहे।









घटना के संबंध में बताया जाता है लक्ष्मी ज्वेलर्स नामक एक आभूषण दुकान पर तीन अपराधी आ धमके। जिसमे से दो अपराधी दुकान के बाहर बाइक पर सवार थे जबकि एक अपराधी दुकान में जाकर दुकान मालिक गुड्डू को किसी शख्स से मोबाइल पर बात करने को कहा। जिस पर दुकान मालिक ने मोबाइल से बात करने पर इंकार कर दिया। इंकार की बात सुनते ही अपराधी गुस्सा से बौखला गया और दुकान में 4 से 5 राउंड फायरिंग कर दिया। हालांकि बताया जा रहा हैं कि तीनों अपराधी बने प्लान के तहत आभूषण दुकान मालिक से रंगदारी मांगने को आये थे। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा मे फुटेज तलाश रही हैं ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।






https://youtu.be/f472nIjs8rs


पटना (न्यूज़ सिटी)। इन दिनों राजधानी पटना में चोरों का आतंक कायम हैं। ताज़ा घटना पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के उत्तरी इंद्रपुरी रोड नंबर 4 के मीरा कुंज स्थित मकान संख्या 6 की हैं, जहाँ पर चोरो ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी मैनेजर के घर सोमवार की देर रात घर का ताला तोड़ कर चोरी जैसी संगीन अपराध किया हैं। जिस दौरान चोरो ने 10 से 11 लाख रुपये की चोरी की हैं।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU




एसबीआई पटना जोनल ऑफिस में कार्यरत डिप्टी मैनेजर अमरेंद्र कुमार द्वारा थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार वह अपने परिवार को लेकर शनिवार को मुजफ्फरपुर गए थे। जब वह सोमवार को पटना स्थित अपने घर लौटे तो उन्होंने देखा कि बाउंडरी वॉल का दरवाजा खुला था और जब वह सीढ़ी पर पहुंचे तो देखें कि घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। जब वह घर मे अंदर घुस कर देखे तो पाया कि सारे रूम के ताले टूटे पड़े हैं और रूम के सारा सामान बिखरा पड़ा है। जैसे ही उनकी नजर लॉकर पर पड़ी तो उन्होंने देखा कि सारे गहना व आभूषण और कैश भी चोर चुरा कर अपने साथ ले गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोर लॉकर से लगभग 25000 रुपये नगद और लगभग 10 लाख रुपये के गहने भी चोर चुराकर ले गए हैं। वही मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है फिलहाल पुलिस ने कहा कि जल्द ही अपराधियों को पहचान कर ली जाएगी।






https://youtu.be/f472nIjs8rs


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। रविवार के दोपहर आलमगंज थाना क्षेत्र के हनुमान घाट पर गैंगवार में पिंटू सिंह को गोली मारकर हत्या कर दिया था। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गया था। आलम थानाध्यक्ष ने बताया की पिंटू सिंह वैशाली का रहने वाला था और वैशाली में ही एक व्यापारी संतोष ताती के हत्या के मामले में जेल से 20 दिन पहले छूट कर आया था। वह पटना किसी बीमारी का इलाज करवाने के लिए आया था। इसी में बहला-फुसलाकर अपराधी पिंटू सिंह को हनुमान घाट ले गए। जहां गोली मारकर पिंटू सिंह का हत्या कर दिया। वहीं पिंटू सिंह के भाई अभिनंदन ने सात लोगों को नामजद किया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहे हैं।






https://youtu.be/f472nIjs8rs


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। चोरी करते रंगे हाथ तीन चोर को पब्लिक ने पकड़ लिया और उनकी मौके पर जम कर पिटाई कर दिया। जानकारी के अनुसार अगमकुआं थाना क्षेत्र के डीएवी स्कूल के पास पूजा सामग्री दुकान में दो चोर चोरी के लिए घुसे। तभी दुकानदार सन्नी कुमार ने दोनों चोर को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया और पब्लिक और दुकानदार ने दोनों चोर जो आलमगंज थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा के समीप रहने बाले आतिफ कुरैशी और आमीन कुरैशी को जमकर पीटा। बाद में स्थानीय लोगों ने चोरो को अगमकुआं पुलिस के हवाले कर दिया। वही बहादुरपुर थाना क्षेत्र के महावीर कॉलोनी में अर्चना देवी के घर चोर घुस कर हजारों रुपए और करीब पचास हजार का ज्वेलरी लेकर फरार हो गये। वही आलमगंज थाना क्षेत्र के न्यू बिस्कोमान कॉलोनी में अधिवक्ता प्रदीप कुमार के घर में एक चोर चोरी करने के लिए घुसा था। तभी प्रदीप कुमार और उनके परिवार चोर सन्नी को पकड़कर धुलाई करने लगे बाद में आलमगंज पुलिस के हवाले कर दिया फिलहाल इन चोरों को जेल भेज दिया गया है।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU


पटना (न्यूज सिटी)। प्रेम-प्रसंग में धोखा खाये एक आशिक ने अपनी ही मासूका से बदला लेने की नीयत से उसका अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दिया है। घटना बिहारशरीफ के सोहसराय थाना की हैं, जहां पीड़ित लड़की ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले प्रेमी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है। पीड़िता ने अपने प्रेमी पर आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि वह फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर मेरा अश्लील फ़ोटो पोस्ट कर दिया है। वही इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU




पीड़िता के का मुताबिक सनकी आशिक राजकुमार से जान पहचान कुछ समय पहले हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होते होते रिश्ता गहरा हो गया। परंतु राजकुमार कुछ दिनों से मोबाइल पर अश्लील बाते करने लगा, जिसका हमने विरोध भी किया। जिससे वो नाराज होकर मोबाइल का सिम कार्ड बंद कर दिया और हमसे बदला लेने के नियत से फेसबुक पर रितिक राज के नाम से फ़र्ज़ी आईडी बना कर मेरा अश्लील फोटो अपलोड कर वायरल करने लगा। जिसके बाद मुझे पता चला तो हमने उसे ऐसा करने से मना किया। इसके बाबजूद भी मेरी एक भी नही सुना। तब मैं थक हारकर महिला थाना पहुँची और राजकुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई हूं। इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने कहा कि पीड़िता के द्वारा राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



पटना (न्यूज सिटी)। आज बिहार प्रदेश जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय के सभागार में जल-श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक प्रदेश अध्यक्ष सुनील भारती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें पार्टी के विधायक श्री विद्यासागर निषाद एवं पार्टी के प्रदेश महासचिव डाॅ नवीन कुमार आर्य उपस्थित रहें।





बैठक को संबोधित करते हुये सुनील भारती ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के हाथों को मजबूत करने के लिए जल-श्रमिक प्रकोष्ठ जमीनी स्तर तक कार्यकर्ताओं को जागरूक करेगा। साथ ही साथ सरकार द्वारा चलाये जा रहे जनहित की योजनाओं को हर घर तक पहुॅंचाने का कार्य करेगा। आगामी 01 मार्च 2020 को पार्टी द्वारा गाॅंधी मैदान पटना में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जल-श्रमिक अपने 20000 हजार कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होगा।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU




बैठक को संबोधित करते हुए विद्यासागर निषाद ने कहा कि प्रदेश के पूर्ववर्ती सरकारो ने हम जल-श्रमिकों को केवल वोट बैंक का जिन्न समझा लेकिन हमारी असली पहचान हमारे नेता माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दी। जिसका उदाहरण पंचायत से लेकर संसद तक दिख रहा है। साथ ही हमारे समाज के कल्याण के लिए राज्य सरकार द्वारा सैकड़ों कल्याणकारी योजना चलायी जा रही हैं जो ऐतिहासिक है।





बैठक को संबोधित करते हुये डॉ नवीन कुमार आर्य ने कहा कि आज अतिपिछड़ा समाज चट्टानी एकता के साथ अपने नेता श्री नीतीश कुमार जी के साथ खड़ा है। आगामी 01 मार्च 2020 को होनेवाले गांधी मैदान पटना के कार्यकर्ता सम्मेेंलन में यह समाज बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने हेतु अतिपिछड़ा वर्ग अति उत्साहित है।






https://youtu.be/f472nIjs8rs




बैठक में मुख्य रूप से धिरेन्द्र प्रसाद निषाद, गीता सहनी, रामेश्वर सहनी, गंगा राम सहनी, उमेश सहनी, विसुण सहनी, सुबोध कुमार निषाद, राजकुमार मुख्यिा, मनोज कुमार सहनी, विन्दा सहनी, रामभजन सिंह निषाद, सुर्य नारायण सहनी, रामशंकर निषाद, मनोज सहनी, हरिवंश चैधरी, विश्वास चैधरी, कैलाश प्रसाद महतो, डाॅ अब्दुल मन्ना रैन, मनोज सहनी, दिलीप राज, उदित नारायण मुखिया आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। करमली चक और नाला रोड में स्थित देश का सुप्रसिद्ध कंपनी पोज फर्नीचर का 29 वां तथा 28 वां शोरूम का उद्घाटन रविवार को पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर श्री यादव ने कहा कि बिहार में तेज़ी से उद्योग धंधा एवं विकास दर बढ़ रहा है। उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, बिहार राज्य व्यवसाई कल्याण संघ के अध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, सचिव दीपक कुमार, डीआईजी सुरेश चौधरी, मनोज कुमार एवं गुड्डू जी उपस्थित थे।






https://youtu.be/f472nIjs8rs




वही मौके पर मौजूद अतिथियों का स्वागत पोज फर्नीचर के सीओ संयम जालान और राजेश जालान ने किया। कंपनी के सीओ ने कहा कि यह कंपनी का 29 वां शोरूम है। साथ ही यहां किफायती कीमत में सभी तरह के फर्नीचर उपलब्ध हैं और कंपनी के तरफ से ओपेनिंग ऑफर के तहत ग्राहक को 70 प्रतिशत तक की छूट भी दिया जा रहा है।







पटना (न्यूज़ सिटी)। दीघा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जदयू के महत्वपूर्ण नेताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा की इन 15 वर्षों में श्री नीतीश कुमार ने बिहार जो विकास किया है, कमजोर वर्गों का आर्थिक सशक्तिकरण किया है, जिस तरह से शराबबंदी के फैसले के बाद बिहार के गांव, टोलों एवं कस्बों में महिला उत्पीड़न के मामलों में कमी आई है, महिलाओं का आत्म सम्मान बढ़ा है, पंचायती राज एवं नौकरियों में आरक्षण देने के बाद महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है, इसपर बिहारियों को नाज है।









श्री प्रसाद ने कहा कि जिस तरह से विकास की गति को तेज रफ्तार देने का काम श्री नीतीश कुमार ने किया है तो हमारे संगठन का अब यह दायित्व है कि कानून व्यवस्था, सुशासन और विकास के जो उपलब्धियां हैं वह जन-जन तक पहुंचाएं और 01 मार्च को आहूत कार्यकर्ता सम्मेलन को अभूतपूर्व सफलता दिलाएं। दीघा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा की आज जदयू कार्यकर्ताओं की दृष्टि से बिहार का सबसे बड़ा संगठन है और हमें यह गौरव हासिल है कि हमारा नेतृत्व बिहार के लोकप्रिय एवं करोड़ों दिलों पर राज करने वाले मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी कर रहे हैं जिनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं शासन की उपलब्धियों ने बिहार को ऐसे मुकाम पर ला खड़ा किया है जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी।






https://youtu.be/SXHkM-hacmU




साथ ही श्री प्रसाद ने कहा की कही ना कहीं क्या बहुत बड़ा अवसर है बिहार के चुनाव करीब है और इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री जी कामयाबी का मंत्र देंगे और 2019 की शानदार कामयाबी को 2020 में फिर से दोहराने पर इस सम्मेलन में रणनीति बनेगी और 200 प्लस का जो मंत्र है इसको कैसे अमलीजामा पहनाना है इस दिशा में हम काम करेंगे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह जी ने कहा कि 1990 से 2005 का जो नरसंहारों, जातीय हिंसा एवं इलाकाई झड़पों का जो काला दौर था उससे बिहार बहुत आगे निकल चुका है। इन सभी के लिए कहीं ना कहीं जनता के आशीर्वाद के साथ-साथ आप सभी कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान है।









इस अवसर पर तकनीकी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री रामचरित्र प्रसाद, जदयू के वरिष्ठ नेता सईद सबिह उद्दीन अहमद, ई राजेंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, अरुण कुमार, दिनेश चंद्रवंशी, चांद जी, अभिषेक पैट्रिक, शोभा देवी, कंचन माला चैधरी, खुर्शीद जमाल जी, संजू देवी, सुनीता बिंद, संजीत कुमार, राजेंद्र कुमार, इंतेयाज जी, दिनेश कुमार, ददन कुमार, सतीश कुमार, अभिषेक कुमार, रंजीत कुमार, कंचन जी, डाॉ ललिता, शाहील जी पूनम दास, मीनू जी, अवधेश कुमार जी भी मौजूद थे।



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। नगर पंचायत के वार्ड 15 वार्ड में आयोजित हुए चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। इस चुनाव में 65 प्रतिशत मतदाताओ ने अपने मताधिकार का उपगयोग किया। चुनाव सम्पन्न होने के बाद पुलिस निगरानी में सभी ईवीएम मशीन को दानापुर बी एस कॉलेज में बने वज्र गृह में भेज गया। बता दे कि 25 फरवरी को मतो की गिनती किया जाएगा।






https://youtu.be/SXHkM-hacmU


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआँ थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक निजी अस्पताल के निदेशक विनय कुमार और होम्योपैथ के डॉक्टर सुबोध कुमार के बीच किसी मामले को लेकर मारपीट हो गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने अगमकुआं थाना में मामला दर्ज करवाया है। वही अगमकुआं थाना अध्यक्ष ने बताया कि दोनों के बीच चेंबर में बैठकर बातचीत हो रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच पुराने किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक - दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले को जांच किया जा रहा है।






https://youtu.be/SXHkM-hacmU


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार में शराब बंदी कानून लागू होने के बाबजूद भी शराब तस्कर पुलिस को ठेंगा दिखा रहा है। वही इसी कानून को ठेंगा दिखाते हुए आज तस्कर ने शराब तस्करी जैसे धंधे को बड़े ही आसानी से कर रहे है। ताज़ा मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र की है, जहां पर पुलिस ने छापेमारी कर जनता फ्लैट के पास से 30 लीटर महुआ शराब के साथ राकेश मांझी को गिरफ्तार किया है। अगमकुआं पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर राकेश मांझी को महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।






https://youtu.be/jdOsc7Sm5zY


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना के पुलिस द्वारा लगातार गेसिंग और जुआ के अड्डे पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। वही आज छापेमारी के दौरान पुलिस ने मीना बाजार में चल रहे गेसिंग धंधे का उदभेदन किया है। इस दौरान पुलिस ने गेसिंग खेलाने के मामले में सोनी और शंकर को गिरफ्तार किया है। वही दोनों के पास से गेसिंग का कूपन और रुपया भी पुलिस ने बरामद किया है। जबकि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।






https://youtu.be/jdOsc7Sm5zY


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अलमगंज थाना क्षेत्र के हनुमान घाट पर गैंगवार में एक अपराधी को गोली लगने से मौत फायरिंग की आवाज से इलाके में सनसनी जानकारी के अनुसार वैशाली का रहने वाला पिंटू सिंह और अन्य अपराधियों के बीच गोली चला जिससे पिंटू सिंह का घटनास्थल पर ही गोली लगने से मौत हो गयी। मौत के बाद अपराधी फरार हो गए वहीं घटना की जानकारी इलाके के लोगों ने आलमगंज पुलिस को सूचना दिया घटना की सूचना मिलते ही आलमगंज थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वही सुधीर कुमार ने बताया कि पिंटू सिंह पिता राजेंद्र सिंह वैशाली का रहने वाला है और पिंटू सिंह व्यापारी संतोष हाथी के हत्या के मामले में जेल गया हुआ था दो माह पहले छूट कर आया था। और उसके बाद आज हनुमान घाट पर अपराधियों ने गोली मार दिया है।और पिंटू सिंह का घटना स्थल पर हि मौत हो गया है। इस घटना को जांच किया जा रहा है घटना में पिंटू सिंह को कितने गोली मारने के पूछे जाने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कितने गोली लगने की बात बताए जाने की बात कहां है।






https://youtu.be/SXHkM-hacmU


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलम गंज थाना क्षेत्र के दादर मंडी के समीप पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों अपराधी किसी प्रॉपर्टी डीलर के हत्या के घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे थे। जानकारी के अनुसार आलमगंज थाना पुलिस को सूचना मिला की दादर मंडी के नया टोला में कुछ युवक हथियार के साथ खड़े है, अपराध की योजना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते आलमगंज पुलिस घेराबंदी कर छापेमारी किया पुलिस को देख कर तीनों भागने लगे तभी घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें सूरज कुमार के पास से लोडेड पिस्तौल भी बरामद किया सूरज कुमार पिता स्व: अशोक केवट दादर मंडी नया टोला बबलू कुमार पिता स्वर्गीय अशोक केवट सोनू केवट पिता राम अवतार केवट दीपनगर दलदली गंज यह तीनों अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के दौरान पता चला की मेहंदी गंज के एक प्रॉपर्टी डीलर का हत्या करने जा रहे थे। तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, आलमगंज पुलिस तीनों अपराधी का अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है।






https://youtu.be/08qN0sZ0HmY


पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के गुलजारबाग हाट स्थित एक मसाले के गोदाम में अहले सुबह आग लग गई, जिससे गोदाम में रखे लगभग 5 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।





मौके पर आग से जला पड़ा मशीन




बताया जाता है कि गोदाम में थोक मसाले का कारोबार के साथ ही मसाले की पैकिंग भी की जाती थी। अगलगी में गोदाम में रखा मसाला और पैकिंग मशीन सभी जलकर खाक हो गए। आगलगी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण ही गोदाम में आग लग गई होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।






https://www.youtube.com/watch?v=yUP1nFtHwGA


पटना सिटी (एसएनबी)। साइबर ठग ने आज मालसलामी थाना क्षेत्र के पूर्वी नंद गोला निवासी रजनीश गुप्ता के बचत खाता से ढाई लाख रुपये उड़ा लिया है।






https://www.youtube.com/watch?v=yUP1nFtHwGA




मामले में पीड़ित ने बताया कि मेरा मोबाइल का सिम कार्ड खराब होने से हमने एक मोबाइल दुकानदार के पास मदद के लिए गए। जिसके बाद दुकानदार ने पीड़ित को दूसरे सिम कार्ड देकर तत्काल काम चलाने की बात कह कर दे दिया। जिसके बाद से मेरे आईसीआईसीआई बैंक के बचत खाते से साइबर ठगों ने ढाई लाख रुपये उड़ा लिया है। वहीं पैसा निकासी का मैसेज मेरे मोबाइल पर नही आने से हमें पता नही चल सका। जिसका फायदा साइबर अपराधियों ने बहुत ही बखूबी से उठाया। वहीं इस मामले में हमने मालसलामी थाना में मामला दर्ज कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना कांड संख्या 358/15 में फरार चल रहे एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि फ़रार अभियुक्त के खिलाफ आलमगंज थाना में आर्म्स एक्ट मामले में एफआईआर दर्ज है, जो कि पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। वही आज पुलिस को मिले गुप्त सूचना के आधार पर करवाई करते हुए फरार अभियुक्त को गायघाट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।






https://www.youtube.com/watch?v=yUP1nFtHwGA


पटना (न्यूज सिटी)। आज 1, अणे मार्ग, पटना में मुख्यमंत्री व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में बिहार प्रदेश जदयू के क्षेत्रीय संगठन प्रभारियों, जिलाध्यक्षों एवं प्रखंड अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री बशिष्ठ नारायण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री आरसीपी सिंह, लोकसभा में दल के नेता श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, श्री ललन सर्राफ, राष्ट्रीय सचिव श्री रविन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ. नवीन कुमार आर्य, श्री अनिल कुमार, श्री चंदन कुमार सिंह, श्री मंजीत सिंह, श्री कामाख्या नारायण सिंह, जदयू प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री सुनील कुमार, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी श्री अरुण कुशवाहा, डॉ. बिपिन कुमार यादव, श्री पंचम श्रीवास्तव, श्री अशोक कुमार बादल, श्री रामगुलाम राम एवं श्री आसिफ कमाल मौजूद रहे।





बैठक में शामिल नेता गण




मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा कि दल के साथी वोट की चिन्ता नहीं करें। बिहार की जनता सही और गलत की पहचान रखती है। 2020 में एनडीए 200 से ज्यादा सीटें हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल के पास ना कोई मुद्दा है, ना ही कोई कार्यक्रम। कुछ लोगों का काम केवल लोगों में भ्रम फैलाना होता है। वैसे लोगों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं। जिन विचारों को लेकर पार्टी आज तक चलती रही है, उन विचारों से समझौता किसी कीमत पर नहीं होगा।बिहार में धर्म, संप्रदाय, जाति या लिंग के आधार पर किसी भेदभाव का प्रश्न ही नहीं उठता।









प्रदेश अध्यक्ष श्री बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि दल के सभी कार्यकर्ता जन-जन तक अपने नेता का काम पहुँचाएं। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास के जितने आयाम देखने को मिले हैं, वह अभूतपूर्व है। बिहार में आधी आबादी की मौन क्रांति देखने को मिली है और शराबबंदी, दहेजबंदी, जल-जीवन-हरियाली जैसे सामाजिक अभियानों ने देश और दुनिया का ध्यान खींचा है। श्री नीतीश कुमार ने मील के जितने पत्थर स्थापित किए हैं, उन्हें याद रखने और लोगों को याद दिलाते रहने की जरूरत है।






https://www.youtube.com/watch?v=yUP1nFtHwGA




राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री आरसीपी सिंह नेकहा कि जदयू के पास बेजोड़ नेता के साथ-साथ बेजोड़ कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने कहा कि जदयू ने न केवल सभी बूथों पर अध्यक्ष और सचिव का मनोनयन किया, बल्कि उनका सम्मेलन और अब प्रशिक्षण भी सपंन्न करा लिया। आज दल के सभी साथी पार्टी के विचारों से लैस हैं और उन्हें बिहार में हुए विकास कार्यों की समुचित जानकारी है।दल के सभी साथियों को लोगों के बीच जाकर अपनी बात रखनी है। उन्होंने इस मौके पर प्रखंड अध्यक्षों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण की भी घोषणा की। वही ऊर्जा मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा दल के कार्यकर्ताओं में प्रतिबद्धता और अनुशासन एक साथ होना चाहिए। श्री नीतीश कुमार के हर कार्यकर्ता में अपने नेता के व्यक्तित्व की झलक दिखनी चाहिए। 2020 को लेकर उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एनडीए की जीत तो सुनिश्चित है ही, दल के हर कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए कि इस जीत का अंतर अधिक से अधिक हो।






https://www.youtube.com/watch?v=11NP1R3Pu9Y






पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज वार्ड 70 के नायक नगर, नगला मेन रोड में जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन पटना की मेयर सीता साहू के द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड 70 के पार्षद विनोद कुमार ने किया।





फीता काटकर जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन करते मेयर सीता साहू




मौके पर श्री विनोद ने कहा कि इस जन सुविधा केंद्र के खुलने से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बायोमेट्रिक मशीन द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का सत्यापन, आयुष्मान भारत योजना का कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण प्रगति योजना का कार्य, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री मान धन का कार्ड सहित अन्य सुविधाएं आमजनों को मिल सकेगा।









वही इस अवसर पर गंगा सागर शास्त्री, शेखर सिंह, लल्लू शर्मा, सुशील कुमार, अर्जुन पासवान, अनीता पांडे, संतोष कुमार पांडे, पवन कुमार, रिंकू कुमार, मुन्ना जायसवाल, अनिल साह, संजय शर्मा, लक्ष्मी साह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।






https://www.youtube.com/watch?v=yUP1nFtHwGA


पटना (न्यूज सिटी)। आज बिहार प्रदेश जदयू मुख्यालय में जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, प्रमंडलीय प्रभारी, जिला प्रभारी, संगठन जिलों के अध्यक्ष एवं पटना महानगर तथा पटना ग्रामीण पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण एवं बैठक संपन्न हुई। 19 विभिन्न विषयों पर आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं बैठक में बिहार विधान परिषद के सदस्य, प्रदेश जदयू के कोषाध्यक्ष एवं जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक ललन सर्राफ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दल के मुख्य प्रवक्ता श्री संजय सिंह, प्रदेश महासचिव डॉ नवीन कुमार आर्य, जदयू प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप, क्षेत्रीय संगठन प्रभारी पंचम श्रीवास्तव, जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार विभूति, प्रदेश महासचिव श्रीमती बेबी मंडल, प्रमंडलीय प्रभारी श्री गणेश कानू, देवानंद प्रसाद, नगीना चौरसिया, मिथिलेश प्रसाद, मुन्ना सर्राफ, वरीय नेता सत्यनारायण प्रसाद आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





इस मौके पर श्री ललन सर्राफ ने कहा कि 2005 से अब तक का मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का कार्यकाल बिहार के व्यवसायियों के लिए स्वर्णिम काल रहा है। इस दौरान बिहार के बजट में नौ गुना की बढ़ोतरी हुई और हर क्षेत्र में विकास के कई आयाम देखने को मिले। अमन चैन के माहौल के कारण बिहार में एक ओर कारोबार की बढ़ोतरी हुई तो दूसरी ओर शराबबंदी जैसे अभियान से लोगों की क्रयशक्ति बढ़ी और चौतरफा विकास संभव हुआ। उन्होंने कहा कि हम सभी व्यवसायियों का नैतिक दायित्व बनता है कि 2020 में श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि बिहार के सभी 72494 बूथों पर जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सक्रिय हैं और 2020 के चुनाव में वे अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराएंगे।





मुख्य प्रवक्ता श्री संजय सिंह ने कहा कि बिहार की जनता श्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में जिस विकास का स्वाद चख चुकी है, उसे वह कभी नहीं खोना चाहेगी। उन्होंने कहा कि एकमात्र श्री नीतीश कुमार हैं जो अपने इतने लंबे राजनीतिक जीवन में पूरी तरह बेदाग हैं। समाज को बांटने वाली ताकतों को 2020 में करारा जवाब मिलेगा।





प्रदेश महासचिव डॉ नवीन कुमार आर्य ने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने जदयू के सभी कार्यकर्ताओं को विचार से लैस किया है। बिहार की सभी कल्याणकारी योजनाओं में उनके विचारों की झलक मिलती है। इन योजनाओं को हमें जन.जन तक पहुँचाना होगा।





प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार ने व्यक्तित्व एवं नेतृत्व क्षमता के विकास पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि जदयू के हर कार्यकर्ता को विजन और मिशन से लैस होना होगा।





जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप ने सोशल मीडिया के विभिन्न पहलुओं की चर्चा करते हुए कहा कि आगामी चुनाव को ध्यान में रख हमें तकनीक की ताकत से लैस होना होगा।





कार्यक्रम के दौरान 1 मार्च 2020 को पटना के गांधी मैदान में आहूत कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने एवं आगामी चुनाव को लेकर रणनीति बनी। 1 मार्च 2020 को बड़ी संख्या में जदयू व्यवसायी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पटना के गांधी मैदान में उपस्थिति दर्ज करेंगे।



पटना (न्यूज सिटी)। जदयू प्रवक्ता राजीव राजीव रंजन प्रसाद ने महाशिवरात्रि के अवसर पर दीघा विधानसभा के अंतर्गत अनेक शोभायात्राओं में शामिल होकर भगवान भोले शंकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। श्री प्रसाद ने मैनपूरा, पुनाईचक, शेख़पूरा तथा खजपुरा समेत अनेक शिव मंदिरों से आरम्भ होने वाली रंगारंग झाँकियों वाली यात्राओं में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ से जनता के कल्याण, समृद्धि एवं सद्भाव के लिए आशीर्वाद माँगा। इस अवसर पर श्री प्रसाद के साथ जदयू नेता सैयद सबीऊद्दिन अहमद सिफु, राजेंद्र यादव, नागेन्द्र कुमार, शुभम कुमार, डॉक्टर सुनीता बिंद, उपेन्द्र सिंह, संजीत कुमार, दिनेश चंद्रवंशी, सुमित यादव, अरुण सिंह, धीरज कुमार, मुन्ना केशरी, अभिषेक, नागेन्द्र गिरी, पुनील कुमार आदि भी शामिल हुए।





झांकी में मौजूद लोग व नेतागण


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। शुक्रवार की देर शाम फतुहा थाना क्षेत्र के बुद्धदेव चक गांव के पास एन एच 30 पर अपराधियों ने एक ट्रक चालक को गोली मारकर हत्या कर दिया है। हालांकि इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा है। वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक ट्रक ड्राइवर आजमगढ़ का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी है।






https://www.youtube.com/watch?v=XFA7Wsm27W8


पटना (न्यूज सिटी)। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने केंद्रीय पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री गिरिराज सिंह के वक्तव्य पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त हुए कहा कि गिरिराज सिंह ऐसे राजनेता हैं जो अपनी अनुशासित पार्टी के भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की नसीहत भी नही मानते हैं। जगत प्रकाश नड्डा ने हिदायत देते हुए कहा था कि आपके जैसे लोगों के कारण ही भजपा की फजीहत हो रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी माना की दिल्ली चुनाव में बड़बोले नेताओं के कारण ही भाजपा को मुँह की खानी पड़ी।                      





श्री निषाद ने कहा कि हर हिंदुस्तानी के थाल में एक बिहारी व्यंजन हो। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अभियान को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हुनर हाट में लिट्टी चोखा खा कर बिहारी व्यंजन को राष्ट्रीय स्तर पर स्थान दिलाने में अपना योगदान दिया है। अरविंद निषाद ने कहा कि गिरिराज सिंह को अपने विभाग की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मत्स्य उत्पादन में बिहार कैसे आत्मनिर्भर बने ताकि दूसरे राज्य से बिहार को मछली आयात नही करना पड़े, इस दिशा में उनको आगे बढ़ना चाहिए। बिहार में अभी अंडा उत्पादन प्रतिवर्ष 111करोड़ होता है। प्रतिदिन 3 करोड़ अंडा खपत के विरुद्ध 20 लाख अंडे का ही उत्पादन हो पाता है। बिहार दूध उत्पादन में देश में छठा स्थान है।पशुपालन को बढ़ावा देने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं।  



नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजूरी गांव में एक ट्रक के चपेट में आने से स्कूल जा रही रविनंदन कुमार के 13 वर्षीय पुत्री संध्या कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसे परिजनों प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना ले कर चले गए। जानकारी के अनुसार संध्या टयूशन पढ़ने के लिए जा रही थी तभी सामने से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ट्रक को कब्जे में ले लिया। जबकी चालक घटना के बाद मौके पर से भागने में सफल हो गया।






https://www.youtube.com/watch?v=yUP1nFtHwGA






पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज अनुमंडल क्षेत्र के गुलजारबाग ऑडिटोरियम के पास बायोपिक फिल्म '' अनोखी '' का शूटिंग किया गया। वहीं इस फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका प्रख्यात फिल्म अभिनेता आशिकी फिल्म राहुल राय निभा रहे हैं, जबकि अभिनेत्री की भूमिका कल्पना शाह और कशिश दुग्गल फिल्म में अभिनय कर रही है। मौके पर फिल्म अभिनेता राहुल राय ने फिल्म के कैरेक्टर को विस्तार से बताते हुए कहा कि फिल्म में एंटरटेनमेंट के साथ-साथ संस्कारों को भी दर्शाया गया है। जिसमें दर्शक परिवारिक माहौल के साथ-साथ अगली पीढ़ी को करीब से समझने के बाद दिखाई गई है। साथ ही अभिनेता राहुल राय ने बताया कि लंबे समय के बाद बिहार आने के बाद यहां के लोगों से मुझे जो प्यार मिल रहा है, उससे मुझे बहुत खुशी मिल रही है। साथ ही कहा कि बिहारियों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, यहां के लोग मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। हालांकि राज्य सरकार द्वारा फिल्म इंडस्ट्री को मान्यता नहीं दिए जाने पर मायूसी दिखाते हुए कहा कि अगर सरकार का सहयोग मिले तो बिहार में भी फ़िल्म उद्योग काफी अच्छे तरीके से फल फूल सकता है।















पटना सिटी(न्यूज़ सिटी)। शशि शेखर रस्तोगी बने ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन का फाउंडर मेंबर चुना गया।
इसके लिए अन्य समाज सेवी व ज्वेलर्स व्यवसायी ने भी बधाई दिया है । वहीं शशि शेखर रस्तोगी ने एआईजी जी एफ को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया है।







पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने आज अनुमंडल क्षेत्र का दौरा कर नौजर घाट स्थित श्री आदि चित्रगुप्त मंदिर परिसर मे उच्च क्षमता वाले बोरिंग का शिलान्यास किया। लगभग एक करोड़ की लागत से बनने वाले उच्च क्षमता वाले बोरिंग को अगले 6 माह के अंदर चालू कर लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बोरिंग के चालू हो जाने से वार्ड 57, 58 और 59 ने पेयजल संकट की समस्या दूर हो जाएगी। इस मौके पर पथ निर्माण मंत्री का कहना था कि पटना शहर में पेयजल संकट के समाधान को लेकर एक बड़ी कार्य योजना तैयार की गई है, जिसके तहत सरकार द्वारा नगर निगम को धन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने पेयजल संकट वाले सभी वार्डों में बोरिंग कराए जाने का भरोसा दिलाते हुए अब तक कई वार्डों में नए बोरिंग लगाए जाने की बात दोहराई। इस मौके पर पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू भी मौजूद थी।







पटना (न्यूज सिटी)। खत्री सभा अयोध्या - फैज़ाबाद द्वारा आगामी 19 मार्च को होली मिलन समारोह एवं स्वतंत्रता चेनानी शिक्षाविद व समाजवादी चिंतक आचार्य नरेंद्रदेव सम्मान समारोह का कार्यक्रम फैजाबाद के देव काली रोड स्थित कोहिनूर पैलेस में आयोजित होना है। इस मौके पर बिहार प्रदेश खत्री सभा के अध्यक्ष अनंत अरोड़ा को खत्री सभा अयोध्या द्वारा आचार्य नरेंद्र देव सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे। इस संबंध में खत्री सभा अयोध्या द्वारा पत्र जारी कर बिहार प्रदेश खत्री सभा अध्यक्ष अनंत अरोड़ा को आमंत्रित किया है।



पटना (न्यूज सिटी)। पटना के गांधी मैदान में 01 मार्च को होने वाले विशाल कार्यकर्त्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर 7, स्टैण्ड रोड, पटना में स्थित महिला जदयू के कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्वेता विश्वास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) सह सांसद श्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए श्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में लाए गए शराबबंदी कानून से महिलाओं को बहुत फायदा हुआ है। महिलाओं के कहने पर ही बिहार में शराबबंदी कानून को लागू किया गया। जदयू की महिलाएं हर घर में जा कर लोगों से मिल इसके लाभ को बताए कि इसका सबसे ज्यादा फायदा भी महिलाओं को ही हुआ है। हमारे नेता और बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जी ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बहुत काम किये हैं। जिसका परिणाम प्रदेश के कोने-कोने में नजर आ रहा है।









बैठक को सम्बोधित करते हुए श्वेता विश्वास ने कहा कि दिनांक 01 मार्च 2020 को पटना के गाँधी मैदान में 20 हजार से ज्यादा महिला जदयू की कार्यकर्त्ता शामिल होंगी। बिहार के हर वर्ग की महिलाओं को जदयू में आस्था है, इसलिए महिलाएं पार्टी से लगातार जुड़ रही हैं। आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं है। बिहार के विकास में महिलाओं की भी अहम भूमिका रही है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले महिला जदयू हर बूथ पर बूथ सखी बनाएगी। उक्त सम्मेलन के बाद महिला जदयू पूरे प्रदेश में रोड शो का आयोजन करेगी, जो देश में महिला यानी आधी आबादी का पहला रोड शो होगा। इस अवसर पर माधवी सिंह, राशि खत्री, वीणा यादव, सुधा गुप्ता, रेणु कुशवाहा, मोनिका सिंह, संगीता यादव एवं पूनम झा ने भी अपने विचार रखे।







पटना (न्यूज सिटी)। राजधानी के पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित पेंशनर समाज के भवन में जे पी शुक्ला मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात अधिवक्ता स्व श्री जे पी शुक्ला की जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर वाराणसी के महान संत 125 वर्षीय शिवानंद बाबा का भव्य सम्मान उपस्थित जनसमुदाय ने किया। वाराणसी के महान संत बाबा शिवानंद के बारे में कहा जाता है कि वह हनुमान जी के अब तक धरती में विराजमान सबसे बड़े उपासक हैं। इस अवसर पर वाराणसी के संत शिवानंद बाबा के साथ उनके दो दर्जन से अधिक शिष्य उपस्थित थे। प्रख्यात अधिवक्ता स्व जे पी शुक्ला के 82 वें जयंती समारोह का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ महान संत शिवानंद बाबा ने किया। इस अवसर पर आदर्श बाल विद्यालय के बच्चों ने प्रार्थना गीत तथा बुजुर्गों पर आधारित काव्य का पाठ किया। इस जयंती समारोह में प्रोविडेंट फंड पटना के कमिश्नर श्री रजनीकांत, भाजपा नेता श्री संजीव मिश्रा, जेपी शुक्ला मेमोरियल फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अजीत शुक्ला, समाजसेवी पप्पू मिश्रा, विंध्याचल के महंत श्री ओम प्रकाश मिश्रा तथा रेलवे के अधिकारी बसंत तिवारी ने संयुक्त रूप से 125 वर्षीय निरोग शिवानंद बाबा को 'द लिविंग गांधी अवार्ड' से सम्मानित किया। इस अवसर पर बाबा को संयुक्त रूप से महात्मा गांधी के 3 फीट का प्रतिमा एवं स्वर्ण पदक भेंट किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रख्यात अधिवक्ता स्वर्गीय जेपी शुक्ला को स्मरण करते हुए न्याय जगत में किए गए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। इस अवसर पर श्री अजीत शुक्ला ने कहा कि उनके पिता तथा प्रदेश के सर्वोच्च अधिवक्ताओं में शुमार श्री जे पी शुक्ला आजीवन जरूरतमंदों को न्याय दिलाने का काम करते रहें। इस मौके पर भाजपा नेता श्री संजीव मिश्रा ने कहा कि स्व जे पी शुक्ला सिर्फ कानूनविद ही नही बल्कि बहुत बड़े समाजसेवी भी थे।समाज के विभिन्न तबकों के कल्याण हेतु उन्होंने बहुत सारे कार्यों को अंजाम दिया। उनके किए गए कार्यों का ऋण समाज कभी न चुका सकेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को स्व जे पी शुक्ला के कीर्तिमान तथा आदर्शों से सीख लेनी चाहिए।



पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता शरीफ अहमद रंगरेज ने अल्पसंख्यक मंत्री खुर्शीद आलम पर आरोप लगाते हुए कहा की जब से खुर्शीद आलम मंत्री बने हैं सबसे बिहार में अल्पसंख्यक समुदाय नर्क में चल गई है। इनके मंत्री बनने के बाद आज तक भी अल्पसंख्यक समुदाय में आने वाले मजदूरो को किसी तरह के कोई योजनाओं का लाभ नही मिल सका है। जो बीड़ी बनाने, अंडा बेचने, परचूनी दुकान, चप्पल का कार्य करने वाले जैसे लोगों का अल्पसंख्यक विभाग रोजगार करने के लिए लोन मुहैया कराती है, जो इस समुदाय के लोग इस योजना से वंचित है।





साथ ही श्री रंगरेज ने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में अल्पसंख्यक मंत्री खुर्शीद आलम अल्पसंख्यक के नाम पर बोझ साबित होते हैं। इनके मंत्री बनने के बाद अल्पसंख्यक समुदाय का उत्थान नही हो सका हैं। बिहार अल्पसंख्यक समुदाय के ज्यादतर लोग गरीबी के स्तर में गुजर बसर करने वाले होते है। वही अल्पसंख्यक विभाग की ओर से मिलने वाली रोजगार करने के लिए लोन के फायदा लेने में मजदूरों को चप्पल घिसने को मजबूर हो गए है।



पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी अनुमंडल के महात्मा गांधी सेतु सुसाइड पॉइन्ट बना गया है। परेशान और तनाव ग्रस्त लोगों को जब गुस्सा आता है तो लोग अपना दिमागी संतुलन खो देते है और अपने जीवन की इहलीला समाप्त करने के लिए गाँधी सेतु के ऊपर चढ़ कर सुसाइड करने के नियत से गंगा में छलांग लगा देते हैं। हालांकि जब गंगा में बाढ़ की स्थिति बनी रहती हैं और उस वक्त कोई इस तरह की सनकी हरकत करता है और सुसाइड करने के लिए गंगा में छलांग लगा देते, तो ऐसी परिस्थिति में लोगो को बचाना मुश्किल हो जाता हैं। लेकिन गर्मी में पानी कम के कारण लोग आत्महत्या के लिए कूदते है तो पानी के बदले रेत पर गिर जाते है, जिससे लोग गंभीर घायल हो जाते हैं।






https://www.youtube.com/watch?v=wSz0EpXHoBk




ऐसा ही घटना मंगलवार को देर रात आलमगंज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु से हुई है, जहां एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। हालांकि महिला गंगा नदी में गिरने के बजाय नदी के किनारे पर उभरे रेत पर जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि पुलिस पता लगाने में जुटी है अज्ञात महिला किस कारण से खुदकुशी की। वही पुलिस महिला के शिनाख्त करने में जुटी है, साथ ही उसके सुसाइड करने के पीछे कारणों के जानने में जुटी है। ताकि मामले की तह तक पुलिस पहुंच सके। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।





मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी




By : Mishan kumar



पटना (न्यूज़ सिटी)। प्रदेश युवा जदयू की राज्य स्तरीय बैठक प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा की अध्यक्षता में उनके आवास पर संपन्न हुआ। इस बैठक में युवा जदयू के संगठन सचिव एवं जिला अध्यक्ष सहित वरीय पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि आगामी 01 मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में बूथ से लेकर जिला स्तर के 25,000 से अधिक युवा हिस्सा लेंगे। उन्होंने भाग लेने वाले समस्त युवाओं से कहा कि आप लोगो की रुकने की व्यवस्था पटना के मिलर स्कूल में किया गया है। युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि बिहार में आज सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार ही युवाओं के रोल माॅडल हैं। वह जिस तरह से युवाओं के हित में विगत 14 वर्षों में कार्य किए हैं। वह हर एक बिहारवासी ही नहीं अपितु देशवासियों के जेहन में है। यही कारण है कि आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बिहार के तमाम युवा उत्साहित हैं। उक्त बैठक में प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्री चंदन कुमार सिंह, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभय कुशवाहा एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री ओम प्रकाश सिंह सेतु, श्री प्रियरंजन पटेल के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर व स्टीकर सहित कार्यकर्ता सम्मेलन से संबंधित विभिन्न सामग्रियों का भी लोकार्पण किया गया।





प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि युवा ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतु कोषाध्यक्ष संजीव कुमार झा उपाध्यक्ष प्रियरंजन पटेल, पंकज सिंह, शक्ति शोला, संगठन सचिव रणधीर मिश्रा, अरुण गुप्ता, सुभाष सिंह, सन्नी सिंह, चिकु सिंह, रितेश सिंह बंटी, अशोक पटेल राहुल खंडेलवाल, मुन्नी देवी, शत्रुघ्न पासवान, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।



बेगूसराय (न्यूज सिटी)। विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर गए नियोजित शिक्षकों ने आज काली स्थान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्णदेव वर्मा सहित संबंधित अन्य अधिकारियों को सदबुद्धि देने के लिए भगवान से प्राथना कर हवन पाठ किया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में हड़ताली नियोजित शिक्षक मौजूद थे। वही मौके पर मौजूद शिक्षकों ने सामान काम के बदले सामान वेतन, राज्यकर्मियों का दर्जा और नियमित शिक्षकों की तर्ज़ पर वेतन देने की मांग राज्य सरकार से किया हैं। हवन कार्यक्रम का आयोजन बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के नेतृत्व में आयोजित हुआ।





आपको बता दे की राज्य भर में नियोजित शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से शिक्षा व्यवस्था पर ग्रहण लग गया हैं। जिस कारणों से सूबे के 72000 स्कूलों में ताला लटका हुआ है। वही हड़ताल पर गए शिक्षकों ने कहा कि इस पूरी कुव्यवस्था का जिम्मेवार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।



बिहटा/विजय कुमार (न्यूज सिटी)। बिहार राज शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर बिहार के साढे लाख नियोजित शिक्षक अपनी मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। प्रारंभिक से लेकर 10+2 तक के सभी विद्यालयों में आज 17 फरवरी 2020 से अनिश्चितकाल के लिए तालाबंदी हो गया। बिहार सरकार से नियोजित शिक्षकों की मांग है कि पुराने शिक्षकों के तरह उनको भी वेतनमान दिया जाए और सेवा शर्त नियमावली उनके लिए भी बने, पुराना पेंशन योजना एवं अनुकंपा का लाभ दिया जाए। परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव आनंद मिश्रा ने इस आशय की सूचना दिया।