पटना (न्यूज सिटी)। बिहार जदयू के प्रवक्ता निखिल मंडल ने दावा किया है कि बजट सत्र के बाद राजद पार्टी में भगदड़ मचेगी। जिसके बाद कई नेता व विधायक राजद छोड़ देंगे। जदयू में बजट सत्र के बाद टूट होने का राजद विधायक सह प्रवक्ता के दावे को हवा-हवाई बताते हुए कहा कि भाई वीरेंद्र जी पहले ये बतायें कि वे किस पार्टी में जाने की फिराक में जुगाड़ लगा रहे हैं? अगर भाई वीरेंद्र को ये पता कि राजद में कौन आएगा तो उन्हें यह भी पता होगा कि राजद से कौन जाएगा। इसलिए भाई वीरेंद्र जी को सब पता है राजद से कौन-कौन जदयू और अन्य एनडीए दलों में जाएगा। कहीं ऐसा न हो कि भाई वीरेंद्र जी के नेतृत्व में ही राजद में भगदड़ मचे।






https://youtu.be/9w-UCdlu5YU




निखिल मंडल ने कहा कि भाई वीरेंद्र ने जिस तरीके का आचरण सदन में दिखाया है वो निन्दनीय है। तेजप्रताप द्वारा बार-बार औकात पूछकर बेईज्जत किए जाने के बाद भी राजद में तेजस्वी का पैर पकड़कर बने हुए हैं। भाई वीरेंद्र को याद होना चाहिये कि वे पहली बार नीतीश कुमार जी की कृपा से विधायक बने थे और जो हरकत करके नीतीश जी को धोखा दिया था वो भी याद कर लें। भाई वीरेंद्र ये बतायें कि वे राजद कब छोड़ रहे हैं?









गौरतलब है कि विधानसभा में मीडिया से बातचीत में भाई वीरेन्द्र ने कहा कि बजट सत्र के बाद कई विधायक जदयू छोड़ महागठबंधन में शामिल होंगे। जेडीयू के विधायक लगातार राजद के संपर्क में हैं। बजट सत्र जैसे हीं खत्म होगा जेडीयू में भगदड़ मच जाएगी।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours