पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र से पुलिस ने लुटेरा गिरोह के पांच सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने इन लुटेरों के पास से लूट के सभी सामान को भी बरामद किया है।
इस संबंध में पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार ने बाईपास थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की बीते रात लूटेरा गिरोह के सदस्यों ने एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव सुमित कुमार से लूटपाट की थी। इस दौरान लूटेरे ने पीड़ित से लैपटॉप, मोबाइल, घड़ी सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात लूट लिया था। जिसके बाद पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। वही पुलिस ने पीड़ित के बयान पर पुलिस में थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित करवाई कर लूटेरा गिरोह के सभी पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। वही पीड़ित सुमित कुमार के बारे में बताया जा रहा हैं कि वह पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरीय अधिकारी का रिश्तेदार है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours