पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने आज अनुमंडल क्षेत्र का दौरा कर नौजर घाट स्थित श्री आदि चित्रगुप्त मंदिर परिसर मे उच्च क्षमता वाले बोरिंग का शिलान्यास किया। लगभग एक करोड़ की लागत से बनने वाले उच्च क्षमता वाले बोरिंग को अगले 6 माह के अंदर चालू कर लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बोरिंग के चालू हो जाने से वार्ड 57, 58 और 59 ने पेयजल संकट की समस्या दूर हो जाएगी। इस मौके पर पथ निर्माण मंत्री का कहना था कि पटना शहर में पेयजल संकट के समाधान को लेकर एक बड़ी कार्य योजना तैयार की गई है, जिसके तहत सरकार द्वारा नगर निगम को धन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने पेयजल संकट वाले सभी वार्डों में बोरिंग कराए जाने का भरोसा दिलाते हुए अब तक कई वार्डों में नए बोरिंग लगाए जाने की बात दोहराई। इस मौके पर पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू भी मौजूद थी।






Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours