पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। सुर्दशन सेंट्रल स्कूल का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज गुलजारबाग मैदान में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य सरकार के गन्ना विकास मंत्री बीमा भारती ने बैलून उड़ाकर की। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत पटना की मेयर सीता साहू, पटना सिटी अनुमंडलाधिकारी राजेश रौशन, वार्ड पार्षद किरण मेहता, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस ए कृष्णा, मंजूर आलम एवं प्राचार्य एम के सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में ड्रील, रस्साकसी, सौ एवं 400 मीटर दौड़, स्पून एंड मार्बल, सुई और धागा, थ्रो बॉल, कैरम, चेस, स्लो साईकल, बैडमिंटन आदि खेलों में का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान मंत्री बीमा भारती ने अपने संबोधन में कहा कि खेल को खेल भावना से खेलें। तो वही दूसरी ओर मेयर सीता साहू ने शिक्षा के साथ खेल पर जोर देने की सलाह दी। अनुमंडल अधिकारी राजेश रोशन ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है इसलिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति अभिरुचि रखना चाहिए।
प्रतियोगिता के अंत में मंत्री बीमा भारती ने पार्षद शोभा देवी पार्षद किरण मेहता समाजसेवी धनंजय मेहता मंजूर आलम एवं लगभग 600 प्रतियोगिता में विजय प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में सुदर्शन परिवार के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वही आचार्य श्री सुदर्शन जी महाराज एवं डॉ कुमार अरुणोदय ने शुभकामना भेजी। जबकि कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य एम के सिंह ने किया।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours