पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। चौक थाना क्षेत्र के मथनी तल स्थित एक आभूषण दुकान लक्ष्मी जेवेलर्स में तीन संख्या में आ धमके अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली फायरिंग करने लगे, जिससे आसपास का माहौल में दहशत उत्पन्न हो गया। हालांकि गोलीबारी की हुए घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। वहीं इस गोलीबारी की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया। सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार सहित विभिन्न थानों की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पुलिस को आते देख मौके पर से अपराधी भागने में सफल रहे।

घटना के संबंध में बताया जाता है लक्ष्मी ज्वेलर्स नामक एक आभूषण दुकान पर तीन अपराधी आ धमके। जिसमे से दो अपराधी दुकान के बाहर बाइक पर सवार थे जबकि एक अपराधी दुकान में जाकर दुकान मालिक गुड्डू को किसी शख्स से मोबाइल पर बात करने को कहा। जिस पर दुकान मालिक ने मोबाइल से बात करने पर इंकार कर दिया। इंकार की बात सुनते ही अपराधी गुस्सा से बौखला गया और दुकान में 4 से 5 राउंड फायरिंग कर दिया। हालांकि बताया जा रहा हैं कि तीनों अपराधी बने प्लान के तहत आभूषण दुकान मालिक से रंगदारी मांगने को आये थे। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा मे फुटेज तलाश रही हैं ताकि अपराधियों की पहचान हो सके।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours